उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

देहरादून में राष्ट्रीय पल्स पोलियो  अभियान  का आगाज़ – जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद जिंदगी” की खुराक 

मिशन निदेशक डॉ संदीप तिवारी, निदेशक डॉ शिखा जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज  शर्मा रहे मौजूद 
देहरादून । राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत  को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय (महात्मा गांधी शताब्दी) में किया गया। इस अवसर पर पोलियो बूथ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इस अवसर पर मिशन निदेशक डॉ संदीप तिवारी, निदेशक डॉ शिखा जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन एच एम डॉ निधि रावत, वरिष्ठ सर्जन डॉ आर के टम्टा, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप मर्तोलिया, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
2,34,600 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जनपद देहरादून में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 234600 बच्चों को 1505 बूथों पर पोलियो की।खुराक पिलायी जाएगी। इसके अलावा 1498 टीमों का गठन किया गया है, जो घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो  अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून में 0–5 वर्ष आयु वर्ग के 2,34,600 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के अंतर्गत बूथ दिवस, दिनांक 28 जून, 2026 (रविवार) को 1,06,967 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो कुल लक्ष्य का 45.52 प्रतिशत है।जनपद में आयोजित अंतिम राष्ट्रीय पल्स पोलियो  अभियान 03 मार्च, 2024 के बूथ दिवस पर 38.09 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई थी। इसके सापेक्ष वर्तमान राउंड के बूथ दिवस में 7.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button