उत्तराखण्डदेहरादून
वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर के आवास पर मनाया गया दीपावली परिवार मिलन, राज्योत्सव व जन्मदिन समारोह, सैकड़ों लोग हुए शामिल

सैकड़ों – हजारों लोगों ने की कार्यक्रम में शिरकत, क्षेत्रवासियों ने पुंडीर को दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने अपने आवास पर जन्मदिन समारोह, दीपावली परिवार मिलन और राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र और कैंट विधानसभा से सैकड़ों – हजारों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर पुंडीर ने केक काटा और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में आई मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों को दीपावली के खास मौके पर उपहार वितरित किए । कार्यक्रम में आए सभी लोगों को दोपहर का भोज भी कराया गया।
लोगों ने पुंडीर को उनके जन्मदिन के साथ ही दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पुंडीर ने कहा कि दीपावली का पर्व सबके साथ खुशियां बांटने का पर्व है। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
पुंडीर ने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुंडीर ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें समाज में खुशियां बांटने, जरूरतमंदों की सहायता करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह दीपोत्सव प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी लोगों को रोशनी के पर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। पुंडीर ने कहा कि दीपावली के साथ-साथ प्रदेशवासियों के लिए राज्य स्थापना दिवस का विशेष अवसर भी है। उन्होंने सभी से आवाह्न करते हुए कहा कि उत्तराखंड को विकसित बनाने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए भी मिलकर प्रयास करें। इस मौके पर इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, पार्षद बबीता गुप्ता, रेनू देवी, रजनी देवी, विनोद रावत, डाॅली मोहन, शिखर नौटियाल, संजय सिघल, प्रवीन नेगी, महेन्द्र कौर कुकरेजा, अंकित अग्रवाल, मीनाक्षी मौर्य, विनोद पंवार, उपेंद्र अंथवाल, मंसूर खान, विकास शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एस. आलम अंसारी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में मातृशत्ति और कैंट विधनसभा से आए सैकड़ो- हजारों लोग मौजूद रहे।