उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा तंज , बोले -प्रदेश नही, पार्टी में ही परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

दिखने लगी है कांग्रेस के परिवर्तन और संकल्प की तस्वीर
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि परिवर्तन की हुंकार भर कर प्रदेश मे घूम रही कांग्रेस के परिवर्तन और संकल्प यात्रा की तस्वीर सामने आने लगी है। पिथौरागढ मे सोमवार को कांग्रेस के सम्मेलन से गाली गलौच की जो तस्वीर सामने आयी है उससे साफ है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मे परिवर्तन के बजाय पार्टी मे ही परिवर्तन के लिए संकल्प ले चुके हैं।
चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास कार्यों को लेकर संतुष्ट है और उसका ध्यान विकास पर है। जबकि कांग्रेस मे बड़े क्षत्रप नकारात्मक वातावरण बनाकर सत्ता के ख्वाव देख रही है। लेकिन कार्यकर्ताओ को यह मंजूर नही है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ मे प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी मे जिस तरह से कार्यकर्ताओ ने हंगामा किया उससे चुनाव मे उतरने से पहले ही नतीजे सामने आ रहे हैं। कार्यकताओं को अपने नेतृत्व पर भरोसा नही है और यही स्थिति पूरे प्रदेश मे है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को भाजपा गंभीरता से नही ले रही है, क्योंकि पार्टी का फोकस विकास कार्यों पर है। भाजपा 4 जुलाई से आखिरी व्यक्ति तक पहुँचने के लिए सेवा पख्वाड़ा शुरू कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पर आम जन का भरोसा है और जन आशीर्वाद तथा कार्यों के बूते ही 2027 मे हैट्रिक बनाने जा रही है। धामी सरकार भाजपा को सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के सरंक्षण मे जन अपेक्षा पर खरी उतरती रही है और निश्चित रूप से उसे जनता फिर मौका देने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button