“युवा पंचायत” में एबीवीपी को मिली बढ़त से भाजपायी खेमे मे उत्साह- राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्र हितों को समर्पित संगठन के साथ है युवा शक्ति: मुख्यमंत्री धामी

कालेज परिसर में युवाओं ने विधार्थी परिषद और निर्दलीय पर जताया भरोसा
देहरादून। उतराखंड के महाविधालयों मे हुए छात्र संघ चुनाव मे आये नतीजों मे एवीवीपी को मिली बढ़त से भाजपा खेमे मे उत्साह है। भाजपा का दावा है कि उसके अनुसंगिक संगठन एवीवीपी से अधिकृत अथवा समर्थित 85 प्रतिशत सीटों पर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
मंगलवार को हुए छात्र संघ चुनाव मे गढ़वाल और कुमाऊं से अलग अलग तस्वीरें सामने आयी है। गढ़वाल मंडल में जहां विधार्थी परिषद का दबदबा रहा तो वहीं कुमाऊं में निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला देखने को मिला। गढ़वाल मंडल के 55 कॉलेजों में से 23 पर एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया तो 17 कॉलेजों में एनएसयूआई ने बाजी मारी। 15 कॉलेजों में निर्दलीयों ने अपनी धमक दिखायी। चुनावी दंगल मे कुमाऊं मंडल के 51 कॉलेजों में 25 निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए। एबीवीपी के खाते मे 16, जबकि 7 कॉलेजों में एनएसयूआई के अध्यक्ष चुने गए।
प्रदेश के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले देहरादून के डीएवी में एवीवीपी को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई तो डीबीएस एनएसयूआई के खाते मे आयी।
हल्द्वानी एमबीपीजी में हुए उलटफेर में 9 साल से चले आ रहे एवीवीपी का बर्चस्व टूट गया। एवीवीपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे आर्यन बेलवाल ने 466 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद जीत लिया।
चुनाव नतीजों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर अपने संदेश मे प्रदेश के महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस हुंकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि की युवाशक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ खड़ी है ना कि ‘झूठ की गूंज’ से युवाओं को भ्रमित करने वाली सोच के साथ.”
दूसरी और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि छात्र संघ चुनाव मे मिली इस जीत से स्पष्ट है कि युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा युवाओं के हित मे लिए गए फैसलों पर विश्वास किया है। प्रदेश मे 85 प्रतिशत सीटों पर एबीवीपी की सफलता से साफ है कि युवा अपने हितों को प्राथमिकता मे रखकर आगे बढ़ रहा है।




