उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के समन्वय एवं विकास सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- सामाजिक संस्थाएं सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा देहरादून के टाउन हॉल में रविवार को “एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रेरक संदेश “बदलाव की शुरुआत आपके एक कदम से” रखा गया। सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं को संगठित, सशक्त और प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेन्द्र भट्ट ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का  शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर  महेन्द्र भट्ट ने प्रदेशभर से आई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने समाजसेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, पशु-पक्षी सेवा, रक्तदान, गौसेवा तथा जनकल्याण के अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करती हैं। जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं के अनुभव और सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है।
सम्मेलन के प्रारम्भिक सत्र में देहरादून के महापौर  सौरभ थपलियाल ने स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को और अधिक ऊर्जा, समर्पण तथा सामूहिक भावना के साथ जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक  कौस्तुभानंद जोशी ने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत संवाद किया।
सम्मेलन के आयोजन में सम्मेलन संयोजक डॉ. सन्देश यादव ,प्रकोष्ठ के सह-संयोजक  सचिन अग्रवाल, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  सुशील बहुगुणा, प्रदेश सह-संयोजक  मधु जैन,  विनीत कुमार, देहरादून महानगर जिला संयोजक  नलिनी त्रिखा तनेजा, देहरादून ग्रामीण जिला संयोजक  गीता मौर्या,  हरभजन सिंह चुघ,  मनोज कुमार तथा उत्तराखण्ड एनजीओ अलायंस की  पायल यादव सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button