उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कल दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक , सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट होंगे शामिल, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर  होगा खास मंथन

बैठक में सभी कोर ग्रुप के सदस्य होंगे शामिल
देहरादून । भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक कल राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री  बीएल संतोष के नेतृत्व में होने जा रही है।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत सभी कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे । उन्होंने कहा कि समय-समय पर कोर ग्रुप की बैठक होती है और इसी के निमित्त कल  एक बैठक होनी है। इस बैठक में जो हमने पिछले दिनों कार्यक्रम किए और जो आने वाले दिनों में जो कार्यक्रम हम करने वाले हैं, उन कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे के कार्यक्रमों की विवेचना, ये दोनों चीजें प्रमुख रूप से होंगी।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री  बीएल संतोष  का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उमीद है कि सांगठनिक गतिविधियां के साथ साथ आगामी चुनाव के मद्देनजर रणनीति को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व से महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी इसमें प्राप्त होंगे। इससे पूर्व की कोर कमेटी बैठक में तय कार्यक्रम अनुशार ग्रुप के सदस्यों एवं कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विगत चुनाव में हारी गई सीटों पर प्रथमं चरण का प्रवास पूरा किया जा चुका है। इस दौरान वहाँ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गई हैं और आगामी दिनों में भी जो हमारे वहाँ पर पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनको लंबे समय तक संगठन में काम करने का जिनका एक स्वभाव और अनुभव है, उनके साथ भी इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। सभी लोग एक दिशा में एकजुट होकर, पूर्ण क्षमता एवं मनोयोग से 2027 के चुनाव के लिए जुटें, ताके एक बार पुनः प्रचंड बहुमत से जीतने में सफल हों। इसी उद्येश्य के साथ  यह बैठक होने जा रही है।
भाजपा का 2027 में जीत की हैट्रिक पूरी करने का मिशन
उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अभी से अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना शुरू कर दिया है। ऐसे में बुधवार को दिल्ली में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक केवल नियमित समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक रोडमैप को अंतिम रूप देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगले साल होने जा रहे हैं।विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भले ही कुछ महीने का समय बाकी हो मगर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों और तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने का मिशन लेकर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button