उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता, किया पार्टी में स्वागत

राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर ही लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा : भट्ट,
कहा – प्रवासी कांग्रेसियों के झूठ से मोदी के प्रति वीरभूमि और देवभूमि का विश्वास डिग नहीं सकता 
देहरादून । भाजपा में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि, राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली से आने वालों का आत्मविश्वास शून्य है, इसलिए यहां आकर झूठ बोलते हैं। लेकिन उनका यह झूठ किसी भी कीमत पर, मोदी और भाजपा के प्रति वीरभूमि और देवभूमि के विश्वास को डिगा नहीं सकता है।
पार्टी मुख्यालय में रविवार को हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार और प्रदेश महामंत्री  तरुण बंसल ने सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने कहा कि आज कार्यालय में चारों तरफ पूर्व सैनिक नजर आ रहे हैं और आपके सबसे प्रिय नारे भारत माता की जय और वंदे मातरम भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि में सबसे अहम है। लिहाजा आजादी के प्रेरणाश्रोत वंदे मातरम के पूर्ण गायन को प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त से संवैधानिक रूप से अनिवार्य किया था। जिसके अपमान पर वर्तमान सत्र में विधेयक पास कर आजादी के इस सबसे बड़े हथियार को प्रधानमंत्री ने अधिक सम्मान देने का प्रयास किया  है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि देश में आज प्रत्येक नागरिक मोदी  को अभिभावक के रूप में मानता है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि ऐसे नेतृत्व को अधिक बल दें, उनके बताए रास्ते पर चले और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं। आज बीजेपी का जो स्वरूप है पूरे देश के अंदर, वह मोदी  जैसे नेतृत्व के कारण आगे बढ़ रहा है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता के निर्माण करने का जो भाव होता है, वह राष्ट्र के हित में ही होता है। कभी राष्ट्र के खिलाफ चीजें खड़ी न हों, इसका हम ध्यान रखते हैं और यही तो हमारे सैनिक भी चाहता है। आपकी तरह हम भी मानते हैं कि राष्ट्र रहेगा तो हम रहेंगे, राष्ट्र सुरक्षित तो हम सुरक्षित।और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रशासन का, शासन का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।
उन्होंने सभी नए सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आपके आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। वहीं आग्रह किया कि देश और हम सबके लिए बहुत कुछ मोदी  कर रहे हैं। हमे भी मोदी  के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के नाते मैं कह सकता हूँ, 2027 में भी यहां विधानसभा के चुनाव हैं। बिहार, बंगाल, आसाम के बाद अब उत्तराखंड में हम सबको मिलकर जीत की हैट्रिक लगानी है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की रीति नीति एवं वैचारिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी।
इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
ओ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख नामों में शामिल  यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता सेवानिवृत कैप्टन राकेश ध्यानी, डीआईजी धर्म शक्तु, पूर्व नौसेना अधिकारी उमेश कुनियाल, कर्नल नवीन मिश्रा कर्नल एससी शर्मा, शहीद पत्नी और प्रसिद्ध लोकगायिका महिमा उनियाल, कीर्तिचक्र सम्मानित शहीद अजय वर्धन तोमर की पत्नी  लक्ष्मी तोमर और अपना घर से जुड़े समाजसेवी इलियास अहमद ,
कैप्टन पुष्कर,कर्नल राजीव रावत, कर्नल सतीश चंद्र शर्मा, कैप्टन हरीश चंद्र, सूबेदार सुभाष लखेड़ा, सूबेदार राकेश, डाक्टर गंगा बिष्ट, डॉक्टर नितिन मिश्रा, शिवानंद उनियाल, राकेश मोहन रावत, इंजीनियर नरेंद्र भंडारी, एडवोकेट अमित तोमर,  बलवंत सिंह पवार, लक्ष्मण सिंह नेगी, एस आर नौटियालz बीपी रतूड़ी, महावीर सिंह नेगी, संता प्रसाद अनिल घनसाला, चंद्रकांत कोठारी, नंदकिशोर जोशी, आकाश रावत, सुनील जुयाल, अर्चित कुकरेती, सौरभ नेगी,  सुमन गोसाई,  विमल पोखरियाल, लता डंडरियाल, साक्षी पोखरियाल मीना बिष्ट, सुषमा पटवाल, आशा रावत, संगीता, सोनालिका कोठारी, विमल गोसाई, सुलोचना देवी, बीना बिष्ट सुधा बिष्ट,हेमलता आदि सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति प्रमुख रूप से मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button