उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, क्षेत्र के विकास  से जुड़ी मांगों को रखा , मिला सकारात्मक आश्वासन

सीएम ने प्रतिनिधीमंडल को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया
देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को कैंप कार्यालय, सीएम आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों को मुख्यमंत्री धामी के समक्ष रखा ।
मुख्यमंत्री  धामी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button