उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून
ट्रिपल मर्डर से राजधानी देहरादून में सनसनी – प्लंबर ने पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर बुजुर्ग दंपती व नौकरानी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,गिरफ्तार

दो साल से घर में करता था प्लंबिंग का काम,पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; बीच-बचाव करने आई नौकरानी की भी हत्या
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को बुजुर्ग दंपती और एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने वारदात के आरोपी प्लंबर राजकुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करने आता था। मंगलवार को भी उसे दंपती ने प्लंबिंग के काम के लिए घर बुलाया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी का बुजुर्ग दंपती से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने अपने पास रखे पेचकस से बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। इसी दौरान पड़ोस के घर में काम करने वाली नौकरानी तिलया देवी उर्फ शीला आवाज सुनकर मौके पर पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 3:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से रायपुर थाना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ रखा था। घर के अंदर बुजुर्ग दंपती और महिला लहूलुहान हालत में पड़े मिले। पुलिस ने तीनों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त पेचकस बरामद किया। आरोपी के कब्जे से एक सोने की चेन भी बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर रायपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक़ प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में आरोपी बुजुर्ग दंपती के घर की ओर अकेले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
मृतकों की पहचान
रजनी कपूर (75), पत्नी रमेश चंद्र कपूर, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, तपोवन रोड, रायपुर।
रमेश कपूर (80), निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, तपोवन रोड, रायपुर।
तिलया देवी उर्फ शीला (48), निवासी बिहारी बस्ती, विद्या विहार, रायपुर, नौकरानी।
गिरफ्तार आरोपी: राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी इंद्रेश नगर, सहारनपुर चौक, देहरादून। मूल निवासी बांदा, थाना किरतपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)।
बरामदगी: घटना में प्रयुक्त पेचकस और एक सोने की चेन।