उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई व शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ने उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति
देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसके तहत ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है।अभी तक गुरमीत सिंह उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी रह चुके दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में लंबा राजनीतिक अनुभव है। बिसेन को राज्यपाल नियुक्त करने पर सीएम धामी ने शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि,डॉ. ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है।मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी। राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी. उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
ढाल सिंह बिसेन के राजनीतिक सफर पर एक नजर: ढाल सिंह बिसेन के व्यक्तिगत जीवन और सियासी करियर की बात करें, तो उनका जन्म मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में हुआ था। वे पेशे से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के डॉक्टर के साथ एक किसान भी हैं। बिसेन मध्य प्रदेश के बरघाट विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रह चुके हैं।वे साल 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने साल 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।साल 2019 के आम चुनावों में बिसेन बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा  के टिकट पर चुनाव जीते और साल 2024 तक 17वीं लोकसभा के सदस्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button