उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

डेढ़ साल से फरार चल रहा फर्जी इंश्योरेंस एजेंट गिरफ्तार,बीमा पॉलिसी के नाम पर मोटी रकम ऐंठने के बाद हो गया था रफू चक्कर

देहरादून।दून पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त ने बीमा पॉलिसी के नाम पर मोटी रकम ऐंठने के बाद फर्जी प्रीमियम रसीद और पॉलिसी बॉण्ड थमा दिए थे। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर उसे राजपुर क्षेत्र से धर दबोचा।
कोतवाली विकासनगर में 15 मई 2025 को प्रियंक गुप्ता निवासी मेन रोड, विकासनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आमिर हसन पुत्र अफसर हसन खान ने पीएनबी मेटलाइफ और टाटा इंश्योरेंस पॉलिसी खुलवाने के नाम पर उनसे पैसे लिए थे। इसके एवज में अभियुक्त ने उन्हें फर्जी प्रीमियम रसीदें और पॉलिसी बॉण्ड थमा दिए। विरोध करने पर आरोपी ने धनराशि हड़पने के साथ ही गाली-गलौच और मारपीट भी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आमिर हसन के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
घटना के बाद से ही आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिए गए कड़े निर्देशों के बाद विकासनगर पुलिस एक्शन मोड में आई। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर उपनिरीक्षक मयंक त्यागी और कांस्टेबल रजनीश कुमार की टीम ने सुरागरसी-पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सटीक जानकारी जुटाई और 16 अक्टूबर 2026 को आरोपी आमिर हसन निवासी शिव गंगा एन्क्लेव, डांडा सहस्त्रधारा रोड, राजपुर, देहरादून। मूल निवास: मोहल्ला शेर मोहम्मद, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button