उत्तराखण्डदेहरादून
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को साकार कर रही राज्य सरकार,
विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है प्रदेश : प्रधानमंत्री
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर उत्तराखंड के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने विस्तृत संदेश में उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, राज्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, आधारभूत ढांचे के विस्तार, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर 2000 को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। राज्य स्थापना की यह वर्षगांठ देवभूमि के लोगों के अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और अनवरत प्रगति के संकल्प को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय जिन आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड का निर्माण हुआ था, आज प्रदेश उन्हें साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसा यह प्रदेश प्रकृति के अनुपम सौंदर्य और आध्यात्मिक वैभव का संगम है। मां गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम इसी धरती से होता है। पंच केदार, पंच प्रयाग और चारधाम की परंपरा उत्तराखंड को देश की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनाती है। बाबा केदारनाथ और बदरीविशाल से लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, जागेश्वर धाम और आदि कैलाश तक प्रदेश के पवित्र स्थल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़े हैं।
उन्होंने उत्तराखंड से अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के कार्यों के दौरान उन्होंने देवभूमि के अनेक क्षेत्रों में लंबा समय बिताया है। केदारनाथ की दिव्य गुफा में साधना, आदि कैलाश की आध्यात्मिक यात्रा, बुग्यालों का आशीर्वाद और माताओं-बहनों का स्नेह आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता वाला प्रदेश बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड आगे भी प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड का हर गांव, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक युवा विकास के अवसरों से जुड़े। इसी संकल्प के साथ ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा- उनके मार्गदर्शन और सहयोग से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश और उत्तराखंड की विकास यात्रा की सराहना के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव और आत्मीय जुड़ाव प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से राज्य में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त विश्वास और अपेक्षाएं राज्य सरकार के संकल्प को और मजबूत करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश का प्रत्येक गांव, युवा, किसान, महिला तथा सीमांत क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास, रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसरों का सृजन कर रहा है। राज्य सरकार ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।