उत्तराखण्डदेहरादून
धामी कैबिनेट ने दी बड़ी सौगात- उत्तराखंड में आशाओं के मानदेय में 1700 की बढ़ोतरी, पीजी डॉक्टरों को भरना होगा बॉन्ड

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 23 फैसलों पर लगी मुहर
बापूग्राम-बिंदुखत्ता के लोगों को मिलेगा मालिकाना
देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात मिली है।
मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के दौरान सीएम धामी ने कहा कि खनन में बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी नहीं बढ़ेगी। मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने संबंधित महिला सशक्तिकरण विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा की गई। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी की है।
महायोजना में भू उपयोग परिवर्तन के लिए निर्धारित शुल्कों की दरों को किया गया कम: सरकार की मानना है कि वर्तमान में जमीन का उपयोग बदलने (लैंड यूज चेंज) की फीस बहुत ज्यादा है और स्थानीय सर्किल रेट भी अधिक हैं। इस वजह से जमीन मालिक और बिल्डर कानूनी मंजूरी लेने से बच रहे हैं, जिससे अवैध निर्माण और बिना योजना के प्लॉटिंग बढ़ रही है. इसका बुरा असर शहर के मास्टर प्लान (महायोजना) पर पड़ सकता है। इसलिए, योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देने, सरकारी बजट पर बोझ कम करने, स्थानीय रोजगार बढ़ाने, प्राधिकरण को आर्थिक संकट से निकालने और जमीन के विवादों को कम करने के लिए कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अगस्त 2025 को तय की गई नई फीस दरों की जगह, 6 अक्टूबर 2021 के आदेश के अनुसार पुरानी फीस दरें ही लागू करने को मंजूरी दे दी गई है।
हरिद्वार शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की स्थापना करना प्रस्तावित:
करीब 21.08 किलोमीटर का पीआरटी बनेगा और 21 स्टेशन बनेंगे। ‘हरिद्वार दर्शन’ परियोजना निर्माण के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की स्थापना प्रस्तावित है।
. ऐसे रहेगा रूट
कॉरिडोर-1: सीतापुर से भारत माता मंदिर तक का मार्ग प्रस्तावित. इसकी लंबाई 15.58 किलोमीटर होगी।
इस पर 15 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं।
कॉरिडोर-2: सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर तक का मार्ग प्रस्तावित है।इसकी लंबाई 3.10 किलोमीटर होगी और इस मार्ग पर 4 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
कॉरिडोर-3: गणेशपुरम से डीएवी स्कूल तक का मार्ग प्रस्तावित है। लंबाई 2.40 किलोमीटर और इस पर 2 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं।
तीनों प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई 21.08 किलोमीटर और कुल प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या 21 होगी. इस परियोजना के निर्माण में कुल 6.9555 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। 6.1171 हेक्टेयर सरकारी भूमि होगी और 0.8384 हेक्टेयर निजी भूमि रहेगी।बाकी 2.00 हेक्टेयर अस्थायी भूमि की भी आवश्यकता 5 वर्षों के लिए होगी, जिसमें निर्माण सामग्री, औजार, मशीनरी व अन्य कार्य होंगे।यह अस्थायी भूमि पीआरटी डिपो, सीतापुर के समीप चिन्हित की गई है।
पीजी डॉक्टरों को भरना होगा बॉन्ड:
पहाड़ों और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले छात्रों के साथ दो साल का बॉन्ड होगा।पीजी कोर्स पूरा होने के बाद उनको राज्य में दो साल तक अपनी सेवाएं देनी होंगी। सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी को देखते हुए पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉन्ड अनुमन्य किए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल द्वारा सहमति दी गई है।
बापू ग्राम के लोगों को मालिकाना हक:
ऋषिकेश के बापू ग्राम आरक्षित वन क्षेत्र की 594.90 एकड़ वन भूमि को ‘वन भूमि’ श्रेणी से बाहर करने (डीनोटिफाई करने) के प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष लाया गया। इस पर मंत्रिमंडल ने फैसला लिया कि बापू ग्राम जैसे ही बिंदुखत्ता व अन्य वन क्षेत्र जहां सालों से वन भूमि की जमीन पर लोग बसे हुए हैं। वहां बसे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने के लिए इन क्षेत्रों को डीरिजर्व किए जाने संबंधित प्रस्ताव, भारत सरकार को भेजने की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है। साथ ही बसे हुए लोगों के जमीनों को रेगुलराइज किए जाने के लिए पॉलिसी बनाई जाने को लेकर उप मंत्रिमंडलीय समिति गठित करने को भी मंजूरी मिली है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस मामले में वन विभाग की तरफ से एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा जाएगा।
चीनी मिलों को सुविधा:
शुगर मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर सहमति बनाई है. ₹207.75 करोड़ की बैंक गारंटी दी जाएगी. पेराई सत्र के दौरान मिलों को बैंकों से लोन लेने की सुविधा देने के लिए ये फैसला किया गया है.
उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली को मिली मंजूरी:
उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2016 के तहत वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है।ऐसे में उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती पर चयन प्रक्रिया संशोधन नियमावली, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप 31 दिसंबर 2028 तक सीधी भर्ती के लिए वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 साल से बढ़कर 28 साल करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2016 के नियमों के संशोधन करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंजूरी मिली है।
वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाई गई:
उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी मिली है। इसके अंतर्गत वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष किए जाने का फैसला लिया गया है।कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा प्रख्यापित उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप 31 दिसंबर 2028 तक सीधी भर्ती में वन आरक्षी पद की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाई गई है। इसके लिए नियम 10 में संशोधन करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 लागू करने का फैसला लिया गया है।ओ
• उत्तराखंड शासन के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवानिवृत संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र ध्यानी को समान सेवा लाभ दिए जाने संबंधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लगाई गई है।
• उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक, राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली बनाई जा रही है, जिसका निर्णय लेने के लिए अप मंत्रिमंडलीय समिति के गठन को मंजूरी मिली है।
• उत्तराखंड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान कर्मचारियों की सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंजूरी मिली है।
• उत्तराखंड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा नियमावली, 2019 में संशोधन को मंजूरी.
• विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मंजूरी मिली है।औ
• उत्तराखंड पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 प्रख्यापन।
• प्रदेश निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों में से एनएचआईडीसीएल को सूचीबद्धता से हटाया गया है।
• सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मंजूरी।
• उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मिली मंजूरी. कुल 11 पदों को मंजूरी।
• आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है।