5 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड और 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे , पुष्कर धामी के नेतृत्व में तीसरी बार उत्तराखंड में बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार : महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपनी सरकार के सेवा, समर्पण और विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के माध्यम से जनता के मध्य जारी किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सरकार के कालखंड को विकास, सुशासन, विरासत और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की यात्रा का अहम पड़ाव बताया, जो विकसित उत्तराखंड की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा, सरकार का 5 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड और 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच आशीर्वाद लेने जाएगी।
राजधानी में आईएसबीटी के पास एक निजी होटल में आयोजित सरकार के कार्यों और उपलब्धियों का लेखा जोखा रिपोर्ट कार्य के रूप में प्रस्तुत किया । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पिछले वर्षों में हमें जो विश्वास और सेवा का अवसर देने के लिए उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां वैसे तो भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच में लेकर जाती है। लेकिन चुनाव वर्ष का समय होता है तो बहुत सी बातें विस्तृत हो जाती हैं। चूंकि उन सब बातों का लेखा-जोखा वह चौथे स्तंभ के माध्यम से जनता तक पहुंचे, उसके लिए रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया है। हमारी सरकार में इस राज्य के विकास के अनेकों कार्य किए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देवभूमि के देवतुल्य स्वरूप को विद्यमान रखते हुए इस क्षेत्र के विकास में अनेकों कार्य किए गए। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हृदय में उत्तराखंड राज्य बसता है। इसलिए जो भी विकास योजनाएं, जिन विषयों को लेकर भारत सरकार का हमारा आना जाना हुआ, केंद्र सरकार के मंत्रिगणों ने, हमारे प्रधानमंत्री जी ने उन सभी योजनाओं पर हमको सहयोग प्रदान किया है। और आज कह सकता हूं कि उत्तराखंड राज्य इन 10 वर्षों के अंदर विकास के सभी क्षेत्रों में जिस प्रमुखता के साथ आगे बढ़ रहा है, यह हम सबके लिए एक प्रकार से उत्साहकारी भी है और अन्य राज्यों के लिए नजीर भी। सरकारें बहुत दलों की भी रही, लेकिन विकास की गति, इन 10 वर्षों में हमारे राज्य में देखने को मिली, उसकी के पुरुस्कार स्वरूप यहां की जनता का हमे आशीर्वाद मिला है।जो भी चुनाव इस बीच में हुए, चाहे विधानसभा के उपचुनाव हों, चाहे पंचायतों के चुनाव रहे हों, चाहे लोकसभा के, निकाय और पंचायतों के चुनाव रहे हों। हर चुनाव में यहां की जनता ने हमें अपूर्व समर्थन, बहुत स्नेह, प्रेम हमको प्राप्त हुआ है। लेकर, विकास के मुद्दों को लेकर ही जनता के बीच में भाजपा जाने वाली है। हमने जो कार्य किए हैं, वह कार्य एवं वह उपलब्धियां ही हमारे चुनाव में मुद्दा रहेंगी। उन सारे विषयों को लेकर हम जनता के बीच में जाकर जनादेश प्राप्त करेंगे। और जिस प्रकार का वातावरण पूरे प्रदेश के अंदर देखने को मिल रहा है। मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में तीसरी बार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भी, मीडिया और जनता से मिलने वाले हर प्रकार के सुझावों को हम लोग अपने कार्यों की श्रृंखला में समाहित करेंगे।





