उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदले वंचितों , बुजुर्ग और गरीबों के हालात

समृद्ध उत्तराखंड से विकसित भारत संकल्प साकार करने को समर्पित 5 साल
देहरादून। भाजपा ने अपनी सरकार के कार्यकाल को “विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला बताया है। जिसमें राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएँ और सामाजिक सुरक्षा पहुँचाने के अनगिनत ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। जिससे प्रदेश के लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, श्रमिकों और युवाओं को आत्मनिर्भर व सम्मानजनक जीवन जीने का नया विश्वास मिला है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सेवा, सुशासन और विकास का परिचायक बताया। साथ ही सरकार के कार्यकाल को उन्होंने बढ़ती रिकॉर्ड बुनियादी सुविधाओं से राज्य के आमजन का संवारते जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने रोटी, कपड़ा, मकान, पानी और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को घर-घर तक पहुँचाया है। पीएम आवास योजना के तहत 1 लाख से अधिक घरों का निर्माण कर लगभग 4 लाख से अधिक लोगों को पक्की छत दी गई है। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 5 लाख से अधिक शौचालयों के निर्माण से 17 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है।
उन्होंने पक्का आवास और स्वच्छता के मिशन से आगे हर घर जल और उजाला को सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया। जिसके क्रम में जल जीवन मिशन के तहत 12 लाख से अधिक नल कनेक्शन देकर 40 लाख से अधिक लोगों को घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है। जबकि सौभाग्य योजना के माध्यम से 2 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन देकर लगभग 8 लाख लोगों के घरों को रोशन किया गया हैं । इसी तरह महिलाओं की चूल्हे के धुएँ से मुक्ति और मुफ्त राशन को सरकार की संवेदनशील निर्णय बताया। जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 5 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन देकर 16 लाख से अधिक महिलाओं को धुएँ से राहत दिलाई गई है। साथ ही, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना द्वारा 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क अनाज मिल रहा है।
इसी तरह स्वास्थ्य सुरक्षा और बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के सम्मान की योजनाओं को बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आर्थिक व शारीरिक संबल प्रदान करने वाला बताय। जिसमें अटल आयुष्मान व वय वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत 63 लाख से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और 17 लाख लोगों को उपचार मिला है। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को ‘आयुष्मान वय वंदन’ से निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का सुरक्षा कवच मिला है। उन्होंने कहा कि यह योजना हजारों बुजुर्ग लाभार्थियों के लिए बुढ़ापे का मजबूत सहारा बनी है।
अब बुजुर्ग पति-पत्नी दोनों को 1,500-1,500 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। डीबीटी के माध्यम से हर महीने 9 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 145 करोड़ रुपये की पेंशन सीधे हस्तांतरित हो रही है, जिससे बिचौलियों और दफ्तरों के चक्कर समाप्त हुए हैं। इसी तरह दिव्यांगजनों को 1,500 रुपये मासिक पेंशन के तहत जुलाई 2026 में 89,128 लाभार्थियों को 13.36 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। हाल ही में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को व्हीलचेयर, हियरिंग मशीन, वॉकर और अन्य सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया। कलाकारों का सम्मान करते हुए बुजुर्ग कलाकारों व लेखकों की पेंशन को दोगुना कर 3,000 रुपये से 6,000 रुपये किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के काम युवा, श्रमिक, कारीगर और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देने वाले हैं। जिसमें स्वावलंबन और आर्थिक समावेशन कर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 40.91 लाख बैंक खाते खोलकर वंचित परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। मुद्रा योजना के तहत 36.87 लाख लाभार्थियों को ऋण तथा स्वनिधि योजना से 33 हजार रेहड़ी-पटरी वालों को सस्ता बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 20,000 से अधिक पारंपरिक कारीगरों का पंजीकरण कर 12,000 से अधिक कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट व ऋण वितरित किए गए। श्रमिक कल्याण के क्रम में पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 93.06 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत अभिभावक खो चुके पात्र बच्चों को 3,000 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है। जिसमें सितंबर-अक्टूबर 2026 में 2.84 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए। साथ ही, सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण से ग्रामीण और सीमित आय वाले परिवारों का आर्थिक बोझ कम हुआ है। डिजिटल सुशासन के तहत बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए ‘अपुणि सरकार पोर्टल’ की व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा संगठन और सरकार प्रदेश के सतत विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिसकी छवि और प्रभाव हमारी सरकारों के कार्यकाल में जनता ने स्पष्ट देखा और अनुभव किया है।