उत्तराखण्ड

स्वामी नही, मोदी नाथन आयोग किया लागूः कांग्रेस

  • उत्तराखण्ड में किसी किसान का कर्ज माफ किया हो तो बताए भाजपाः गौरव
  • खेती पर टैक्स लगाने वाली पहली सरकार है भाजपा
    देहरादून। उत्तराखण्ड चुनाव का खुमार धीरे-धीरे चढ़ना शुरू हो रहा है, सियासी दल एक-दूसरे पर आरोपों की बोछार करने को आतुर दिखाई दे रहें है। बुधवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने वापस लिए गए कृषि कानूनों और एमएसपी पर सरकार के रवैये और किसानों की आय दोगुनी करने के वादों पर केंद्र की जमकर आलोचना की। गौरव बल्लव ने कहा किसानों को लेकर तमाम राज्यों में कांग्रेस एक किताब का विमोचन कर रही है। जिसमें किसानों के हालात और केंद्र की नीतियों से किसानों को हुए नुकसान की जानकारी दी गई है। मोदी सरकार और भाजपा ने भारत के भाग्यविधाता अन्नदाता किसानों पर जो आघात और विश्वासघात किया है, उसे भारत कभी माफ नहीं करेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 28 फरवरी 2016 को बरेली उत्तर प्रदेश की रैली में देश के किसानों से वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, आय तो दोगुनी हुई नहीं, दर्द सौ गुना जरूर हो गया। इसके कांग्रेस ने किताब में मई 2014 से लेकर अब तक किसानों के लिये केंद्र सरकार द्वारा किये गये निराशाजनक कार्यों को भी विस्तार से बताया गया है। निजी बीमा कंपनियों के रवैये, किसानों के आत्महत्या के आंकड़ों को भी प्रमुखता से छापा गया है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में किसानों के मुद्दों को जोर शोर से उठा रही है। गौरव ने कहा इस किताब में किसानों की दुर्दशा, प्रदेश में पलायन, मजदूरों की मजबूरी के बारे में बताया गया है। बुकलेट में लिखा है कि कर्ज के आंकड़े में किसान डूब गया, किसान खेती से दूर हो गया, मजदूर मजदूरी के लिए मजबूर हुए हैं। पशुपालन भी किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ। यही नहीं एग्रीकल्चर इन्फ्राट्रक्चर फंड एक जुमला बनकर रह गया। निजी बीमा कंपनियों की किसान लूट योजना खूब चली। इसलिए पांच राज्यों में चुनाव के दौरान वोट की चोट से किसान विरोधी भाजपा सरकार को सच का आइना दिखाएगी। भाजपा की हार ही पांच राज्यों में किसान की जीत होगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मथुरा दत जोशी, प्रदेश मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि, गठवाल मीडिया प्रभारी गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button