उत्तराखण्ड

कोरोनाकाल में मोदी सरकार की पहुंचाई गई मदद को लोग आज तक नहीं भूलेःसीएम

  • केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं व अभियान कांग्रेस के पतन के लिए प्रयाप्त
  • कपकोट व काशीपुर में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार को पहुंचे धामी
  • राज्य सरकार के कार्यों को भी जनता के सामने रखा
    बागेश्वर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने जिले के दोनों विधान सभा सीटों से भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को विजय बनने की अपील की गई। गुरुवार को कांडा के सिमकुना में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान डबल इंजन के लाभ गिनाए। लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने का भरोसा दिया। साथ ही सीएम के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिले से दोनो सीट भाजपा की झोली में डालने का वादा किया। इस मौके पर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया के चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई उसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगाए, जो एक कीर्तिमान से कम नहीं है। अब सरकार 12 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाने जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर लगना है उन्हें बूस्टर लगाया जा रहा है। इनता ही नहीं प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उपनल कर्मियों, भोजनमाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। सबसे अहम आमा बुबु दोनों को पेंशन देने का काम किया है। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, विधानसभा संयोजक गोविंद टंगड़िया, मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, भगवान भंडारी, सतीश कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निर्मल साह, नारायण राम दास, पूर्व विधायक गंगोलीघाट आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button