मनोरंजन

‘गदर 2’ के सेट पर सनी देओल ने मनाई होली

डायरेक्टर अनिल शर्मा संग मचाया उत्पात
नई दिल्ली। होली के मौके पर एक्टर सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह होली पर हुड़दग करते और जमकर उत्पात मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो फिल्म ‘गदर 2’के सेट से सामने आया है। जिसमें वह फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा और उनके बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा को पकड़-पकड़कर रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे है। फैंस को सनी देओल का यह मस्ती करते हुए अवतार खूब पसंद आ रहा है और वीडियो इंटरनेट पर ट्रेड कर रहा है। गदर 2 के सेट से होली का यह वीडियो अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में सनी पर अनिल गुलाल फेंकते हुए और फिर उनके चेहरे पर रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद सनी भी जोश में आ जाते हैं और रंग लेकर अनिल के चेहरे पर घिस-घिसकर लगाते हैं। बीच में उत्कर्ष शर्मा भी एंट्री मारते हैं और दोनों के साथ जमकर हुड़दग मचाते हैं। वीडियो में इन तीनों के साथ गदर 2 की पूरी टीम होली खेलते हुए नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा है, कुछ लम्हे कुछ पल हमेशा रह जाते हैं और जीवन में रंग बिखेरते हैं। ये वही लम्हा है वही रंग हैं, जो हमेशा रहेंगे। तारा सिंह और जीते के संग रंगीन रंगो में रंगे लम्हे। गदर 2 की टीम की तरफ से आप सबको होली की बधाइयां। गदर 2 के टीम की होली के इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स बरस रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button