राष्ट्रीय

चक्रवात ‘आसनी’ को लेकर हाई अलर्ट, निचले इलाकों को खाली कराया

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वर्ष के पहले चक्रवात श्आसनीश् को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दबाव की वजह से सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। निम्न दबाव के चक्रवात में बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
एक बुलेटिन में कहा गया, अगले 48 घंटों के दौरान चक्रवात अंडमान द्वीप समूह के साथ म्यांमार तट की ओर बढ़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि द्वीपसमूह के निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को खाली करा लिया गया है और उन्हें उत्तरी और मध्य अंडमान और दक्षिण अंडमान जिलों में अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है। चेन्नई और विशाखापत्तनम के साथ अंतर-द्वीप नौका सेवाओं के साथ-साथ शिपिंग सेवाओं को रोक दिया गया है। खराब मौसम के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 150 कर्मियों को तैनात किया गया है। द्वीपों के विभिन्न हिस्सों में छह राहत शिविर खोले गए हैं। मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के लिए सभी पर्यटन और मछली पकड़ने की गतिविधियों को स्थगित करने की सलाह दी है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में और सोमवार और मंगलवार को अंडमान सागर में न जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button