राष्ट्रीय

भारतीय मछुआरों का मुद्दा श्रीलंका के साथ शीर्ष स्तर पर उठा रहा भारत

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने दी जानकारी
नई दिल्ली। भारत सरकार श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए तमिल मछुआरों के मामले को शीर्ष स्तर उठा रही है। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। सरकार उन 16 तमिल मछुआरों को भारत वापस लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं, जिन्हें श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में नौकाओं समेत गुरुवार को हिरासत में ले लिया था।
अधिकारियों ने कहा कि उनमें से 12 को कच्चातीवू के पास मछली पकड़ते समय और बाकी को मन्नार की खाड़ी से पकड़ा गया था।केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि 2022 में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 96 भारतीय मछुआरों में से, सरकार ने 80 की रिहाई सुनिश्चित की है। तमिलनाडु के कई सांसदों ने मछुआरों की शीघ्र रिहाई के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है।
एक अन्य प्रश्न के जवाब में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.मुरलीधरन ने कहा कि कम से कम 577 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को पकड़े जाने के मामले को लगातार पड़ोसी देश के साथ उठाया जाता है। मछुआरों की शीघ्र रिहाई और प्रत्यावर्तन के लिए कानूनी मदद सहित हर संभव सहायता प्रदान की जाती है। मुरलीधरन ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 2014 से अब तक 2,140 भारतीय मछुआरे और मछली पकड़ने वाली 57 भारतीय नौकाओं को पाकिस्तान से वापस लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button