उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – बड़ी संख्या में निर्विरोध प्रतिनिधियों का चुनना, स्वस्थ लोकतंत्र का संकेत

सामान्य सीट पर एससी प्रतिनिधि का निर्विरोध चुनना, जातीय उन्माद फैलाने वालों को देवभूमि का करारा जवाब
देहरादून। भाजपा ने बड़ी संख्या में निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधियों के चुने जाने को स्वास्थ्य लोकतंत्र का संकेत बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि, सामान्य सीट पर आरक्षित व्यक्ति को तरजीह देकर प्रदेश की महान जनता ने देश में जातिवादी राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। वहीं आईपीएस, उच्च सैन्य अधिकारियों, टेक्नोक्रेट और सामाजिक क्षेत्र के सफल लोगों का ग्राम सेवा के लिए आगे आना उम्मीद की नई किरण लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस तरह के नामांकन सामने आए हैं वह प्रदेश में मजबूत और परिपक्व लोकतंत्र को दर्शाता है। क्योंकि गांव की सेवा के लिए रिटायर्ड महिला आईजी, कर्नल, वरिष्ठ अधिकारी और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव का नेतृत्व करने वाले लोग बड़े पैमाने पर आगे आए हैं। ऐसे योग्य, प्रतिबद्ध, कर्मठ व्यक्तियों का समर्पण भाव से जनसेवा और विकास कार्यों में सहयोग के लिए स्वयं को पेश करना शुभ संकेत है गांव के कायाकल्प का। और उनमें भी कई लोगों को जनता द्वारा अपनी एकमात्र पसंद बताना, उनकी परिपक्वता को दिखाता है।
उन्होंने उन सभी ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सर्वोच्च उदाहरण पेश करते हुए निर्विरोध अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया है। उन्होंने टिहरी के सजवाण कांडा गांव के लोगों को अपनी सामान्य सीट पर आरक्षित वर्ग के पूर्व सेवानिवृत्ति तहसीलदार गंभीर सिंह को निर्विरोध चुनने के लिए विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, ऐसा करके देवभूमिवासियों ने देश भर में जातीय उन्माद की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। इसी तरह बहुत प्रसन्नता की बात है कि सैकड़ों गांवों ने निर्विरोध अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया है। दरअसल लोकतंत्र में बहुमत के आधार पर चुनाव संपन्न होना इसकी मजबूती है, लेकिन सर्वसम्मति से योग्य व्यक्ति का चुनाव करना इसकी खूबसूरती है। उन्होंने योग्य व्यक्तियों को सुयोग्य मतदाताओं द्वारा निर्विरोध चुने जाने की प्रक्रिया के लिए प्रदेशवासियों को भी बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button