राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में इस्लामी झंडे के विरोध में फहराया भगवा, तनावपूर्ण स्थिति बनी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के जगदलपुर में महावीर चैराहे पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। चैराहे पर मुस्लिम समुदाय ने इस्लामी झंडा लगा रखा है। हिंदू संगठन के लोग जुटे और जय श्रीराम का उद्घोष करते उस झंडे के आगे भगवा ध्वज फहरा दिया। इससे तनाव की स्थिति बनी पर पुलिस ने मामले को संभाल लिया। लंबे समय से इस चैराहे का नाम महावीर चैक होने का दावा किया जाता रहा है। यह स्थान जामा मस्जिद के पास है।
मुस्लिम समुदाय इस चैराहे को जामा मस्जिद चैराहा कहता रहा है। समय के साथ इस चैराहे पर मुस्लिम समुदाय ने यहां इस्लामी झंडा भी लगा दिया है। रामनवमी पर सर्व हिंदू समाज ने महावीर चैराहे को भी सजाने का प्रयास किया था। हालांकि, सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी। नवरात्रि दौरान एक शाम इस चैराहे पर इस्लामी ध्वज के नीचे अज्ञात लोगों ने दीपक प्रज्वलित कर दिया था। तब भी तनाव की स्थिति बन रही थी, पर प्रशासन ने वक्त रहते हालात को काबू में कर लिया था। इस मामले को लेकर पेंच नगर निगम में फंसा हुआ है।
निगम के जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि जैन समाज का कोई भी दस्तावेज उनके पास चैराहे की मांग को लेकर नहीं पहुंचा है। मुस्लिम समुदाय ने चैराहे का नामकरण जामा मस्जिद चैराहा करने को लेकर एमआइसी में अपना दावा पेश किया था। एमआइसी ने यह तय किया था कि किसी प्रकार की दावा-आपत्ति के नहीं आने पर चैराहे के नाम पर मुहर लगाकर सामान्य सभा में इसे पेश किया जाएगा। जैन समाज का दावा है कि उन्होंने 14 जुलाई 2021 को कलेक्टर रजत बंसल के नाम एक आवेदन दिया है। इसमें चैराहे और लक्ष्मीनारायण मंदिर की देखभाल को लेकर अधिकार मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button