उत्तराखण्डकृषिटिहरी गढ़वाल

कृषि मंत्री जोशी ने टिहरी जिले के नैनबाग में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ,कहा – राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध

ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में किया कृषि मंत्री जोशी का भव्य स्वागत,
कृषि यंत्रों व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया,
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एनआरएलएम के तहत ₹1.50 लाख के डमी चेक किए वितरित
टिहरी/ नैनीबाग। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने दिन दिवसीय जनपद टिहरी और उत्तरकाशी के भ्रमण के दौरान शनिवार को टिहरी जिले के नैनबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ  रिबन काटकर किया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में कृषि मंत्री जोशी का भव्य स्वागत भी किया।
शुभारंभ से पहले  जोशी ने नैनबाग के संस्थापक स्व. सरदार सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में बांज का पौधा रोपा। उन्होंने कृषि यंत्रों व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एनआरएलएम के तहत ₹1.50 लाख के डमी चेक वितरित किए।
अपने संबोधन में कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र का भ्रमण करें, किसानों के साथ समन्वय बनाएं और उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार योजनाएं लागू कर रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, अपर कृषि निदेशक परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, सीडीओ टिहरी करुणा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, मंडल महामंत्री सुनील सेमवाल, मुन्ना पंवार, राजेश सजवाण, समीर पंवार, जयप्रकाश सहित स्थानीय लोग एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button