उत्तराखण्ड

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
खेल मंत्री ने वेबसाइट अपडेट न होने पर नाराजगी जताई
देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पूर्व में खेल विभाग में किये गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी वेबसाइट को अपडेट करने के निर्देंश दिए गए थे लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया जो बेहद गंभीर मामला है। यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर समीक्षा बैठक में रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व में खेल विभाग की जो भी घोषणाएं हैं, जिनमें खेल मैदान भी शामिल हैं, वो कार्य कहां तक पहुंचे हैं। साथ ही ऐसे खेल के मैदान जिनमे जमीन संबंधी मामलों में तकनीकी पेंच देखने को मिल रहे हैं। इसको लेकर विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। साथ इस संबंध में संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं, खेल विभाग के जारी हो चुके जीओ पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि राज्य में खेल नीति का जीओ जारी हो चुका है। खेल विभाग के जीओ जारी होने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा। खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत राज्य के 8 से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस पहल से प्रदेश के खिलाड़ियों का एक और जहां खेल कौशल विकसित होगा, तो वहीं उन्हें खेलों से जुड़े रहने, भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार करने में विभाग को मदद मिलेगी। मंत्री रेखा आर्या ने 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को छात्रवृत्ति दिए जाने को लेकर बताया कि आगामी 29 अगस्त जिस दिन खेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन खेल छात्रवृत्ति योजना का विधिवत शुभारंभ सीएम धामी करेंगे। इस संबंध में कार्ययोजना बनाये जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
रेखा आर्य ने कहा कि खेल नीति के तहत जिन-जिन चीजों का जीओ जारी होना है। इस बाबत अधिकारियों को निर्देश आज की बैठक में दिए गए हैं कि जल्द ही जीओ को जारी किया जाए। वित्त विभाग में कई जीओ लंबित हैं, इस संबंध में खेल सचिव को वित्त सचिव से बात कर लंबित पड़े जीओ को जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। खेल आरक्षण दिए जाने को लेकर रेखा आर्य ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन न्यायालय में यह मामला चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button