राष्ट्रीय

नेता की हत्या पर भाजपा नेताओं के सामूहिक इस्तीफे

नूपुर शर्मा कनेक्शन से पूरे कर्नाटक में तनाव
बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार रात भाजपा युवा शाखा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इसके बाद कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। घटना के बाद से सत्ताधारी पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओं से गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कई कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर एक साथ इस्तीफा दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के कई हिस्सों में भाजपा की युवा शाखा के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर संगठन से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन की रक्षा करने में विफल रही है। कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की कार को घेर लिया है और उनके साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार हत्यारों ने भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू पर मंगलवार रात हमला किया था। हमला उस समय किया था जब वह अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। हमला करने के बाद हत्यारे वहां से भाग गए। नेट्टारू को जमीन पर खून से लथपथ देख स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने 32 वर्षीय नेट्टारू को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button