उत्तराखण्ड

प्रदेश में फिर मिले 200 से ज्यादा नए मरीज, दो मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से लगातार बड़ी संख्या में मरीज प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में मिल रहे है। वहीं कोरोना से मौतें भी लगातार हो रही हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 221 नए मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। 363 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या घटकर 1485 पहुंच गई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 9.79 प्रतिशत है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक जनवरी से बुधवार तक प्रदेश में 100478 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 95112 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.66 प्रतिशत है। वहीं, इस साल अब तक 305 मरीजों की मौत हुई है। जनपद के अनुसार नजर डाले तो अल्मोड़ा 10, बागेश्वर 1, चमोली 9, चंपावत 3, देहरादून 100, हरिद्वार 14, नैनीताल 25, पौड़ी गढ़वाल 9, पिथौरागढ़ 2, रूद्रप्रयाग 33, टिहरी गढ़वाल 4, यूएसनगर 10 व उत्तरकाशी में भी 1 कोरोना मरीज मिला है। वहीं प्रदेश में बुधवार को एम्स ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।

टीकाकरण अभियान जारी, 24 हजार से ज्यादा को लगी वैक्सीन
देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत 24562 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। अब तक 9086057 को सिंगल डोज दी जा चुकी है। जबकि 8636297 को दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 7856220 को सिंगल डोज और 7596101 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग में अब तक 390571 को पहली और 281353 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 15 से 17 आयु वर्ग में अब तक 530017 युवाओं का वैक्सीनेशन हुआ है। प्रदेश में इस आयु वर्ग में अब तक 449564 को दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। प्रदेश में 120733 हेल्थ केयर वर्कर को सिंगल और 120266 को दोनों डोज दी जा चुकी है जबकि 188516 फ्रंटलाईन वर्कर को पहली और 189013 को दोनों डोज दी जा चुकी है। बुधवार को प्रदेश में 22934 को पहली और दूसरी प्रीकोशन डोज दी गई। अब तक प्रदेश में 1383100 लोगोें को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में लोगों को कोविड से सुरक्षित करने के लिए लगातार टीकाकरण चल रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button