उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

वन्य जीवों के हमलों पर राजनीति नही , बल्कि जन जागरूकता जरूरी: मनवीर चौहान

कहा – जल -जंगल और प्रदेश मे रह रहे लोगों की चिंता सामूहिक , इसे लेकर राजनीति जायज नही
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे वन्य जीवों के हमले बढ़े हैं, जो कि दुखद हैं, लेकिन इस पर राजनीति नही, बल्कि जनजागरुकता के प्रसार की जरूरत है।
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के हमले मानव जनित नही हैं और इससे निपटने के लिए जन समुदाय के बीच जाकर सतर्कता और अन्य तरह से हल तलाशा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए राहत राशि मे वृद्धि की गयी है। प्रभावित और आशंका वाले क्षेत्रों मे लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिये गए है। वन विभाग चौकसी बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों मे पिंजरे लगाए गए और बाघ या तो मार दिये गए अथवा पकड़ लिए गए है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के हमले पहले भी होते रहे हैं, लेकिन अब अब उनके व्यवहार मे परिवर्तन आया है। इस हिंसक जानवर को सतर्कता से ही रोका जा सकता है।
चौहान ने कहा कि आपदा की भाँति हिंसक जानवर आक्रमण कर रहा है। हालांकि वन विभाग मुस्तैदी से पीड़ितों तक पहुँच रहा है। प्रशासन हर समय अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वन्य जंतुओं की बात संस्कृति और डेमोग्राफी चेंज तक पहुँच रही है जो कि उसके लिए सवाल हैं। प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचने के लिए अब वन कर्मियों की समय सीमा तय की गयी है।
उन्होंने कहा कि हिंसक वन्य जंतु हर आयु वर्ग को निशाने पर ले रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक जरूरत के हिसाब से आदमखोर को मारा गया है या पकड़ा गया है। उसके लिए कोई अलग नियम नही है और कांग्रेस इसे लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बैठक कर जवाबदेही तय कर चुके है। उन्होंने कहा कि जल जंगल और प्रदेश मे रह रहे लोगों की चिंता सामूहिक है और इसे लेकर राजनीति जायज नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button