उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

मैक्स हॉस्पिटल के हार्ट स्पेशलिस्ट  डॉ. योगेंद्र बोले,  दिल की अच्छी सेहत के लिए टेंशन , चिंताओं और  खराब लाइफस्टाइल से खुद को बचाएं, कई अहम सुझाव दिए,संतुलित आहार लें, प्रतिदिन एक्सरसाइज करें , हेल्दी वजन, स्मोकिंग से बचाव, तनाव को मैनेज करें और नियमित चेकअप करवाना जरूरी बताया 

एस.आलम अंसारी 
देहरादून। दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाने के पीछे कई वजह हो सकती हैं और इसी वजह से आज उम्रदराज लोगों के साथ नौजवानों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। खराब लाइफ़स्टाइल जिसमें एक्सरसाइज का ना होना, चीनी से भरपूर अस्वस्थ डाइट लेना और तनाव हमारे दिल को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं। दिल को कैसे स्वस्थ रखें और क्या तरीके अपनाएं इस बारे में
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर  डॉ. योगेंद्र सिंह  का कहना  है  कि  तनाव न होना दिल को स्वस्थ्य रखता है।   उनका कहना है कि  उम्र और तनाव ह्रदय की कार्यक्षमता को कमजोर करते हैं और अनियमित दिल की धड़कन, दिल में ब्लॉकेज
और हार्ट फेलियर का कारण बनते हैं।
डॉ. योगेंद्र सिंह  ने  कहा कि कुछ बातें अपना कर आप दिल के स्वास्थ्य  को बेहतर बना सकते हैं । उन्होंने कहा कि
हम आजकल बहुत ज्यादा  तनाव लेते है।  हम कभी विचार नहीं करते है  कि  यही  तनाव और चिंतायें हमे ह्रदय रोगी बना सकती है और
बाद में दिल के दौरे का कारण भी बन सकती है।  इसके लिए जरूरी है कि तनाव मुक्त रहें और खुश रहें। दिल को सेहतमंद रखने के लिए और क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं इस सवाल के जवाब में डॉ. योगेंद्र ने कहा कि दिल की सेहत को देखते हुए डाइट में संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज ,लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स हो। इसके अलावा हेल्दी  वजन बनाए रखें क्योंकि जरूरत से ज्यादा वजन या मोटापा दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है। रोजाना एक्सरसाइज करें, स्मोकिंग से बचें, तनाव को मैनेज करें  व नियमित चेकअप करवाएं।

हेल्दी हार्ट के लिए कुछ खास टिप्स

1-संतुलित आहार का सेवन करें- रोज़ सब्जियों और फलों का सेवन आपको हल्का रखता है और मोटापा और मुहांसो जैसे शारीरिक परेशानियों
को रोकता है।

2-  बाहर खेले जाने वाले कोई भी एक खेल खेंले – शारीरिक गतिविधि आपके दिल को युवा रखने का प्रभावी तरीका है।  यह ख़ुशी वाले हार्मोन जारी रखने में मदद करता है जो ह्रदय की मासपेशियो को ज्यादा शक्ति प्रदान करती है।

3- योग और ध्यान में थोड़ा समय लगाएं – नियमित योग के साथ अपने मन को शांत करने की परंपरा अब फिर ट्रेंड में आ गयी ह।  योग सभी उम्र, लिंग और स्थानों पर तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

4-अपना पसंदीदा कुछ बनाईए
– अपना पसंदीदा भोजन खाने से निश्चित रूप से आपको ख़ुशी मिलती है।  लेकिन खाना बनाना भी तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है।  अपने परिवार और अपने लिए कुछ हैल्थी रेसेपी देखे और फ्रेश खाना बनाये और तनावमुक्त रहे।

5- संगीत सुनकर करें रेस्ट  आराम करने का यह सबसे पुराना तरीका है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसका तनाव अच्छे संगीत से दूर नहीं किया जा सकता।  शोध से ये साबित हुआ है की क्लासिकल म्यूजिक सुनने से तनाव काम होता है।  हालांकि संगीत किसी भी तरीके का हो सकता है और वह व्यक्ति की पसंद के अनुसार होना चाइये।

6- अपनी पसंद के लोगों से मिलें  उन लोगो से मिलें जिनसे मिलके आपको ख़ुशी होती है – विज्ञान कहता है  कि  जब आप अपने पालतू जानवर से प्यार करते हैं या
विशेष रूप से किसी चहेते से मिलते है तो आपका दिल खुश हो जाता है।  आप इस दौरान हँसते भी रहेंगे और मस्तिष्क की
मांसपेशियों की भी कसरत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button