उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू – क्षेत्रीय प्रभारी  अमरपाल मौर्य ने कहा – राष्ट्र और समाज के सपनों को देशवासियों के सहयोग से  साकार कर रहे पीएम मोदी

अंत्योदया सिद्धांतों को धरातल पर उतारते, डबल इंजन सरकार के प्रयासों पर प्रदर्शनी आयोजित 
देहरादून। विकसित भारत निर्माण में प्रत्येक नागरिक का योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ता संकल्प के साथ भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए राज्यसभा सांसद और प्रशिक्षण महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी  अमरपाल मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र और समाज के सपनों को देशवासियों के सहयोग से साकार कर रहे हैं। राष्ट्रहित में नित नई नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें मजबूत पार्टी और मजबूत पार्टी के लिए समर्थ कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। इस अवसर पर अंत्योदया सिद्धांतों को धरातल पर उतारते, डबल इंजन सरकार के प्रयासों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
शनिवार को देहरादून भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर इकाई द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026’ का शुभारम्भ पटेल नगर स्थित एक होटल  में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। इस दो दिवसीय वर्ग में 12 सत्रों में अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख  पार्टी का सैद्धांतिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास एवं विकास, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, देश समाज के समक्ष समसामयिक चौनौतियां, व्यवहारिक सत्र, संगठन के स्थाई कार्यक्रम, मीडिया और सोशल प्रबंधन और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां आदि। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर गंभीरता एवं उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में बिहार, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड क्षेत्रीय प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद एवं यूपी के प्रदेश महामंत्री डॉ. अमर पाल मौर्य द्वारा मार्गदर्शन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए, भाजपा की संगठनात्मक कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, अनुशासन, सेवा भाव एवं “राष्ट्रहित सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।  
राजसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष  नरेश बंसल ने अपने प्रशिक्षक संविधान में सक्षम, कुशल और समर्पित कार्यकर्ता निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। 
आज वर्ग के प्रथम सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की गई
प्रशिक्षण वर्ग में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष  नरेश बंसल, अभियान के प्रदेश प्रमुख एवं देहरादून जिला वर्ग प्रभारी, प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार,  कैबिनेट मंत्री  खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी  राकेश गिरी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर सह प्रभारी संजय गुप्ता, धर्मपुर विधायक  विनोद चमोली, कैंट विधायक  सविता कपूर, रायपुर विधायक  उमेश शर्मा ‘काऊ’, मेयर  सौरभ थपलियाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button