उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर धामी बोले , 9 वर्षों में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित कर प्रधानमंत्री  मोदी ने जीता देश की जनता का भरोसा, देश में गरीब कल्याण की योजनायें उतर रही है धरातल पर, पीएम  को विश्व में मिला अभूतपूर्व सम्मान , देश के 140 करोड लोगों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने की आम जनता से 9 वर्षों की विकास यात्रा का ब्राण्ड अम्बेसडर बनने की अपेक्षा
सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में पांडवाज बैंड तथा प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग
देश के असीम विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सनातन धर्म इण्टर कालेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है।
मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि देश में नई कार्य संस्कृति विकसित कर प्रधानमंत्री  मोदी ने देश की जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले लम्बे समय तक शासन करने वाली सरकारों ने गरीबी हटाने के नारे तो लगाये लेकिन देश से गरीबी हटाने का असली काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने गरीब कल्याण की योजनायें धरातल पर उतारी है।
मुख्यमंत्री ने की आम जनता से 9 वर्षों की विकास यात्रा का ब्राण्ड अम्बेसडर बनने की अपेक्षा की।
आज पांडवाज बैंड तथा प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर ने प्रस्तुतियां दी । इनकी आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोगों ने झूमते हुए आनंद उठाया। कार्यक्रम का आयोजन सूचना विभाग एवं एमडीडीए के संयुक्त तत्वावधान में किया गया
बुधवार सायं को प्रसिद्ध लोक गायक  नरेंद्र सिंह नेगी एवं दिग्विजय परियार द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास,  उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली,  सविता कपूर,  बृज भूषण गैरोला के साथ ही गणमान्य लोग एवं अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

डीजी सूचना तिवारी ने पेश की कार्यक्रम की रूपरेखा
सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही कार्यक्रम में आए सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभार्थी आम जन होता है। आम जन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचे इसका हमारा प्रयास रहता है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी का उदेश्य भी यही है। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक कला, गायन, मेले आदि के संरक्षण की दिशा में भी इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम अपनी प्रभावी भूमिका निभायेंगे, इसकी भी उन्होंने कामना की।
विकास और संस्कृति का यह महोत्सव ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ 30 मई से 3 जून  तक आयोजित होगा। जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों, म्यूजिक बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button