अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा , प्रधानमंत्री  मोदी  के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली  कई  उपलब्धियां और योजनाएं, बढ़ाया देश का मान व सम्मान

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में किया पत्रकारो के साथ संवाद
केन्द्र सरकार की 9 साल की गिनाईं उपलब्धियां
अल्मोड़ा। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुनः चुनावी जीत के बाद वे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। तब से इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने
अल्मोड़ा स्थित एक निजी होटल में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने पत्रकारो के साथ संवाद किया और केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुनः चुनावी जीत के बाद वे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। तब से इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री  मोदी  के कार्यकाल के दौरान कई पहल की गईं,जिनमें से जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि अनेक प्रमुख योजनाएं शामिल है। इनके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक सुधारों की पहलों, घर घर तक बिजली पहुंचाना, हर घर नल, नई सड़को का निर्माण, नागरिकता संशोधन बिल, एकल भारत अभियान, देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में सुधार , आत्मनिर्भर भारत अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व के संबंध में कानूनी सुधार, देश के आंतरिक और बाह्य मामलों में नीतियों के संशोधन आदि कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों भी शामिल है।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महाजनसंपर्क अभियान  अश्वनी त्यागी ,सांसद अजय टम्टा , जागेश्वर विधायक  मोहन सिंह मेहरा ,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक  कैलाश शर्मा ,जिला महामंत्री  धर्मेंद्र बिष्ट,ललित दोसाद ,कार्यक्रम संयोजक  संजय डालाकोटी ,जिला मीडिया प्रभारी  राजेन्द्र जोशी जी, जगत तिवारी  सहित पार्टी कार्यकर्ता और सम्मानित पत्रकारबंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button