उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया  पुलिस मुख्यालय का  घेराव, सौंपा ज्ञापन , 17 दिन में 5 हत्याओं पर जताया आक्रोश 

दिन-दहाड़े हत्याओं पर सरकार को चेताया, उग्र आंदोलन की दी धमकी
देहरादून। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चेतावनी दी कि यदि हत्याओं पर लगाम नहीं लगी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकला मार्च पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा, जहां नेताओं ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में पिछले 17 दिनों के भीतर दिन-दहाड़े पांच जघन्य हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस की नाक के नीचे हुई इन वारदातों में कई आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। इससे साफ है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म हो चुका है।
ज्ञापन में मांग की गई कि संवेदनशील इलाकों में विशेष अभियान चलाया जाए, संगठित अपराध और हिस्ट्रीशीटरों पर सख्त कार्रवाई हो, हर गंभीर घटना की समयबद्ध जांच हो और लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने ज्ञापन का वाचन किया।
घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस ने साफ कहा है कि यदि कानून व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिया गया ज्ञापन पठित रूप में प्रेषित किया। पुलिस मुख्यालय कूच करने व घेराव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, विधायक लखपत सिंह बुंटोला, जिला पचंायत अध्यक्ष सुखसविन्दर कौर, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, गोदावरी थापली, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जयेन्द्र रमोला, पूरन सिंह रावत, मुरली मनोहर, नवीन जोशी, सुरेन्द्र रांगड, अभिनव थापर, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, सुजाता पॉल, महानगर अध्यक्ष डॉ० जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष हरिद्वार अमन गर्ग, राकेश सिंह मिया, लालचन्द शर्मा, नीनू सहगल सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button