उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादून

कृषि मंत्री जोशी ने  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत से की मुलाकात, टोंस (तमसा) नदी को यमुना की सहायक नदी के तौर पर लेते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत  100 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति  का  किया अनुरोध

28 अगस्त को मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री 
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री  जोशी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से टोंस (तमसा) नदी को यमुना की सहायक नदी के तौर पर लेते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग 100 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले एसटीपी एवं घाटों के जीर्णोद्वार योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।
मंत्री  जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया  कि देहरादून‌ शहर के उत्तरी क्षेत्र, जिसमें गढ़ी कैंट सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं , जिसका समस्त अवशिष्ट जल और मल मूत्र तमसा नदी में जाता है। गढ़ी कैंट क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ की लागत से एसटीपी निर्माण और लगभग 20 करोड़ की लागत से टपकेश्वर में घाटों का सौंदर्यकरण कार्य किया जाना आवश्यक है। जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से आग्रह करते हुए नमामि गंगे परियोजना के तहत इन योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जाए। जिस पर पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा  मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री  शेखावत को 28 अगस्त को मसूरी में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। केन्द्रीय मंत्री ने मसूरी में होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति प्रकट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button