उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, कहा – जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी , हम सब सरकार के अंग , राज्य का विकास हमारा लक्ष्य 

संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन सरकार का मुख्य ध्येय
कहा ,सचिवालय (शासन) के प्रति रहती हैं प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य में संसाधनों के विकास, निवेश एवं आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन, उद्योग एवं जीएसटी क्लेक्शन में बढ़ोतरी के प्रयास जारी हैं। इस संबंध में विभिन्न क्षेत्रों में नई नीतियां बनाई गई है। देश-विदेश के उद्यमी राज्य में निवेश के लिए आए, इसके लिए दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि सचिवालय (शासन) के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सब सरकार के अंग है तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है। यहीं से प्रदेश के भविष्य के लिए फैसले लिए जाते हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने में कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है।
शुक्रवार को सचिवालय संघ के निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री धामी  ने सचिवालय कर्मचारी कल्याण कोष के गठन के लिये 30 लाख की धनराशि प्रदान करने तथा सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री  धामी ने चाइल्ड केयर लीव की पूर्ववत् व्यवस्था बनाये रखने आदि की भी बात कही। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व आनन्द वर्धन ने भी सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने मुख्यमंत्री धामी  का आभार व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री आपदा राहत के लिए रूपये 1.82 लाख का चैक भेंट किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी तथा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री धामी ने जताई उम्मीद, सचिवालय में देखने को मिलेगी नई कार्य संस्कृति 
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी  ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए अपेक्षा की, कि वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें राहत देने के लिए और अधिक संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में मददगार बनेंगे। मुख्यमंत्री  धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड सचिवालय में एक नई कार्य संस्कृति, एक नया सौहार्दपूर्ण कार्यव्यवहार का वातावरण आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button