उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया ने किया स्कूलों में गीता ज्ञान देने का स्वागत

बोले-गीता पाठ्यक्रम के लिए देवभूमि सर्वश्रेष्ठ राज्य
देहरादून । भाजपा ने स्कूलों में गीता ज्ञान देने की पहल को देवभूमि स्वरूप के अनुरूप बताते हुए स्वागत किया है। प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की दुविधा पर चुटकी लेते हुए कहा कि, जिन्हें तुष्टिकरण के वोट लेने हों उनको तो संविधान पर राम दरबार के चित्र पर भी आपत्ति होती रही है। लेकिन भाजपा और प्रदेश की जनता एकमत है कि गीता आधारित स्कूली पाठ्यक्रम के लिए देवभूमि से बेहतर कोई राज्य नही हो सकता।
उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया में बयान जारी कर कहा कि, भारतीय संस्कृति, दैनिक जीवन के कर्तव्य और सामाजिक प्रेरणा देने वाले प्रसंगों की बात करें तो श्रीमद भगवद गीता से बेहतर कोई पाठ्य सामग्री नही है। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश सरकार ने भावी पीढ़ी को संस्कारवान और ज्ञानवान बनाने के लिए इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया था। लिहाजा जब तक इसका पाठ्यक्रम पूरी तरह से तैयार नहीं होता तब तक स्कूलों की प्रार्थना में गीता के श्लोकों और प्रसंगों का उच्चारण करना सर्वथा उचित है और भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर समर्थन करती है।
पहले भी अनेकों मर्तबा गीता को कर्म आधारित ज्ञान दर्शन का सर्वश्रेष्ठ संयोजन माना गया है। जिसका दैनिक जीवन में पढ़ाया जाना हमारे नौनिहालों और देश के भविष्य बहुत लाभकारी साबित होगा।
वहीं उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं के विरोधाभासी बयानों को उनका असली सनातन विरोधी चेहरा बताया है। कहा, गीता के उपदेश स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए देवभूमि से बेहतर राज्य कोई अन्य हो ही नही सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button