उत्तराखण्डखेलदेहरादून

अच्छी खबर: उत्तराखण्ड को मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी, खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं,देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री धामी  के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया 
आईओए का आधिकारिक रूप से पत्र भी मिला
देहरादून: वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है। जिसका उद्धघाटन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने किया। जिसमे देश भर के विभिन्न प्रान्तों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे हैं ।वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।
उत्तराखण्ड खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आईओए  द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। इस बारे में आईओए का आधिकारिक रूप से पत्र भी मिल गया है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी  के लिए  समस्त प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन  के लिए  प्रतिबद्ध है।
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री  धामी के अथक प्रयासों  के लिए  उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button