उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस: सांस्कृतिक कार्यकम उदगम में शामिल हुए सीएम पुष्कर धामी, कई शानदार प्रस्तुतियां की गई पेश 

देहरादून। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यकम उद्गम 2023 का आयोजन बीते दिवस देर शाम, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, रायपुर देहरादूर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनका स्वागत कमांडेन्ट जनरल होमगार्ड्स, उत्तराखण्ड  केवल खुराना, आई.पी.एस. ने किया । मुख्यमंत्री  धामी ने  दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभागीय प्रस्तुति के साथ-साथ अन्य संस्थाओं  ग्राफिक ऐरा, आई.एम.एस. यूनिसन, नवांकुर नृत्य कला केन्द्र, संभव मंच परिवार आदि द्वारा भी प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आकर्षित करने वाली प्रस्तुति में विभागीय गंगा आरती, जागर सम्राट पदमश्री  प्रीतम भरतवाण  का जागर, संभव ग्रुप की (महिला सशक्तिकरण) प्रस्तुति, पपेट शो, लाईव म्यूजिकल बैण्ड तथा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स  केवल खुराना की स्वरचित कविता थी, जिसे महिला होमगार्ड तनूजा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यकम में विभागीय प्रस्तुति में रैप, ग्रुप डांस (गढ़वाली, जौनसारी, राजस्थानी, पंजाबी, बॉलीवुड), वन्दे मातरम तथा मस्का बाजा आदि किया
गया। अन्य संस्थाओं ने भरतनाट्यम, विष्णु वन्दना, जुगलबंदी, पपेट शो, कत्थक किया गया।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री को मोमेन्टो स्वरूप  मसकबीन (Bagpipe) दिया गया, जिसकी उन्होंने  अत्यधिक सराहना की ।होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी  केवल खुराना, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स,  अमिताभ श्रीवास्तव एवं  राजीव बलोनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल,  ललित मोहन जोशी एवं  गौतम कुमार, मण्डलीय कमाण्डेन्ट, डॉ राहुल सचान, स्टाफ अधिकारी, प्रतिमा, सहायक उपमहासमादेष्टा,  श्यामेन्द्र कुमार साहू,  नितिन काकेरवाल,  नितिन जोशी व  अंजना, जिला कमाण्डेन्ट व अन्य अधिकारी शामिल  हुए। कार्यकम में मुख्य रूप से मानवाधिकार आयोग से आरएस मीणा शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button