उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा,  उत्तराखंड निर्माण में रहा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान, उत्तराखंड से रहा भारत रत्न अटल का गहरा नाता 

कैंप कार्यालय में जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने  अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून। कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’  स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कैबिनेट  मंत्री गणेश जोशी ने उनके  के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री  जोशी ने जयंती पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा  कि वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। कैबिनेट मंत्री  जोशी ने कहा कि वह उत्तराखण्ड के निर्माता हैं। सुशासन दिवस पर  जोशी ने स्व.अटल  को याद करते हुए कहा कि वह अजातशत्रु थे। सुशासन का एक आदर्श  वाजपेयी  ने स्थापित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर अपनी राष्ट्रभाषा को मजूबत करने का काम किया था। अटल न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों के लिए भी प्रेरणास्रोत और आदर्श थे। उन्होंने कहा उनके समय में जब केन्द्र में एक वोट से सरकार गिर गयी थी,  तब अगर वह चाहते तो सरकार बना सकते थे,लेकिन  उन्होंने जनादेश का पालन किया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल  की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। मंत्री जोशी  ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा, दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका  वाजपेयी की रही। उन्होंने कहा कि  राज्य के निर्माण में वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
जोशी ने कहा कि आज वन रैंक वन पेंशन भी अटल  की देन है।भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है ।देश के प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार देश एवं प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जोशी ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष  अटल  का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है। उनके  देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष मंडल प्रदीप रावत, वरिष्ठ नेता आर.परिहार, महामंत्री सुरेंद्र राणा,निरंजन डोभाल सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button