उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

सशक्त महिला सम्मेलन: सीएम पुष्कर धामी वर्चुअल हुए शामिल, कहा- प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार  कर रहे काम, प्रदेश के सुदूर  क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं हो रही संचालित

कहा , महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए केंद्र सरकार कर रही काम 
भाजपा महिला मोर्चा ने किया सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल
देहरादून : राजधानी देहरादून में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया।
इस मौके में भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहे।
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा पूरी गंभीरता के साथ घर-घर तक पहुंचने की प्लानिंग तैयार कर रहा है । उसी कड़ी में शनिवार को  सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला मोर्चे के सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा  कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा मे ऐतिहासिक कदम उठाया है।
महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के सुदूर  क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित हो रही हैं ।
उन्होंने कहा  कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना चल रही है। जिसका लाभ प्रदेश की सीमांत क्षेत्रों में रहने वाली नारी शक्ति को मिल रहा है, जिससे आर्थिक तौर पर महिलाएं  सशक्त हो रही है ।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी का यही मूल मंत्र है कि किस तरह से देश मजबूत हो और नारी शक्ति आर्थिक रूप से  सशक्त बन सके।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार,विधायक खजान दास ,  सविता कपूर , उमेश शर्मा काऊ ,विनोद चमोली ,संस्कृति कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा , गीता रावत प्रदेश महिला महामंत्री, रुचि भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, कमली भट्ट, पूनम शर्मा प्रदेश मंत्री, वंदना ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा ,शकुंतला देवलाल कार्यालय सचिव, मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा , निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अनीता ममगई ,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अर्चना बागड़ी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून, सुषमा कुकरेती, अनीता, सरस्वती, पूनम ममगाई ,रानी सैनी सुमन सिंह, प्रियंका गोसाई, नीलू सहनी, दिव्या नेगी, बबली चौहान वैजयंती माला, रीता, तारा देवी ,सारिका पंवार, मंजू अनीता शास्त्री अंशिता शर्मा, मधु डंगवाल विनीता थापा के साथ भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन गीता रावत प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा ने किया।
भाजपा की केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने का लें संकल्प:  महेंद्र भट्ट  
देहरादून।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा  कि  प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है नारी सशक्तिकरण का अभियान चरितार्थ हो रहा है।उन्होंने कहा कि  नारी वंदन से जहां महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बढ़ेगी वहीं राजनीतिक ,आर्थिक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं की भूमिका मजबूत हो रही है।
उन्होंने  कहा  कि 22 जनवरी को  अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, सभी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सैकड़ो साल के बाद या दिन आया है इसके लिए प्रधानमंत्री  मोदी का आभार भी जताया।
प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने ,उसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा ।
प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण को लगातार बढ़ा रहे आगे :रेखा गुप्ता
देहरादून। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर सशक्त महिला सम्मेलन में चर्चा की गई ।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी महिला सशक्तिकरण के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसकी वजह से महिलाएं न सिर्फ आर्थिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है,  बल्कि मैनेजमेंट, आईटी ,साइंस खेल के साथ आर्थिक और सामाजिक जैसे सेक्टर में भी बेहतर कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, इसके लिए महिलाओं को एकजुट होने का संकल्प लेना होगा
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक लेकर जाएंगी महिलाएं: आशा नौटियाल
देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र और  राज्य सरकार की योजनाओं को महिलाएं घर-घर तक लेकर जाएगी ।प्रदेश के सुदूर  और सीमांत इलाकों की नारी शक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके ।
इसके लिए सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है ।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी  व मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है, वहीं प्रदेश सरकार लखपति दीदी जैसी योजना चलाकर महिलाओं की आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है ।
पीएम मोदी महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान को लेकर कर रहे काम: दीप्ति भारद्वाज
देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि  प्रधानमंत्री  मोदी महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक  उत्थान को लेकर काम कर रहे हैं, जिसका लगातार फायदा महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button