उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

महानगर भाजपा ने आयोजित की जिला कार्यशाला, मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, कहा- गांव चलो अभियान बनने वाला है बहुत बड़ा मील का पत्थर

भाजपा प्रदेश प्रभारी के साथ ही प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी, कई विधायक रहे मौजूद
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से गांव चलो अभियान जिला कार्यशाला गुनियाल गांव भगवंतपुर मसूरी विधानसभा में हुई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में आए राष्ट्रीय महामंत्री , उत्तराखंड के प्रभारी एवं  राज्य के लोकसभा चुनाव के प्रभारी  दुष्यंत गौतम  का मार्गदर्शन महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।  दुष्यंत गौतम ने कहा कि  गांव चलो अभियान को देहरादून महानगर शहरी क्षेत्र होने के नाते इसको हम बूथ चलो अभियान भी कह सकते हैं। हमें बूथ पर अपनी प्रवासी कार्यकर्ता के साथ जाकर वहाँ  रहने वाले समस्त आम जनमानस को आज यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद यदि कोई सनातन का रक्षक मिला है तो वह हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के रूप में मिला है।  सबका साथ सबका विकास सब का विश्वास सबका प्रयास के माध्यम से एक विकसित भारत  का सपना हमारे देश के प्रधानमंत्री का है और इसी संकल्प के साथ में आगे भी काम कर रहे हैं।  विकसित भारत का सपना साकार करने मे आज भारत अपने आप में सक्षम है।
हम सभी लोग किसी ना किसी बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता बनकर जाएंगे और बूथ पर निवास करने वाले आम जनमानस को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे।  गांव चलो अभियान बहुत बड़ा मील का पत्थर बनने वाला है। इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम करना है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और राष्ट्रीय महामंत्री को आश्वासन दिया कि 2024 में हम पुनः एक बहुत बड़ी जीत ओर बढ़ रहे हैं ।हमारी जीत बड़े अंतर के साथ सुनिश्चित है।  महानगर की टीम समर्पण भाव से इस  कार्य में लगी हुई है।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का संख्या का वृत्त लिया और बताया कि प्रत्येक बूथ 25 घंटे का निवास करना सुनिश्चित है। प्रवासी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर के बूथ अध्यक्ष तक हो सकता है एवं पार्टी के समस्त वरिष्ठ योग्य सक्षम कार्यकर्ताओं को भी प्रवासी कार्यकर्ता बनाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम का संयोजक बूथ अध्यक्ष  ही होगा।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस कार्यशाला में  धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक  सविता कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजान दास  ने कार्यशाला को संबोधित किया। दर्जा प्राप्त मंत्री विश्वास डावर, डॉ देवेंद्र भसीन, विनय रोहिला, पुनीत मित्तल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, किसान मोर्चे के अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी ,कार्यक्रम के संयोजक बिजेंदर थपलियाल ,सह संयोजक विमल उनियाल ,सुरेंद्र राणा, सुनिल शर्मा, संदीप मुखर्जी, देवेंद्र पाल मोंटी ,मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ,अक्षत जैन एवं समस्त मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री व मण्डलों के अध्यक्ष तथा महामंत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button