उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

नारी न्याय सम्मेलन के जरिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भाजपा सरकारों पर बोला हमला ,कहा- भाजपा सरकारों में महिलाओं को  नहीं मिल रहा न्याय , हो रहा शोषण

महिला न्याय सम्मेलन में  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  हुईं शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला हुए शामिल
देहरादून।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से बीजेपी सरकारों पर जमकर हमला बोला। अलका लांबा देहरादून में महिला कांग्रेस के नारी न्याय सम्मेलन में शामिल होने देहरादून पहुंचीं और बीजेपी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है। महिला कांग्रेस की तरफ से आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई पदाधिकारी महिलाएं और महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अलका लांबा ने कहा कि नारी न्याय सम्मेलन हर जिले में आयोजित होगा और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस सभी पीड़ितों का सहयोग करेगी। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों को सजा  और अंकिता  को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने मांग की। अलका लांबा ने भाजपा के उन तमाम नेताओं के नाम का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं का शोषण किया है और उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन सत्ताधारी पार्टी उनको बचाने का काम कर रही है। इसके अलावा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने कांग्रेस के प्रयासों की जानकारी दी।
अलका लांबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारों में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के पांचों मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने को हम तैयार हैं। लेकिन बीजेपी ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई की तैयारी में हैं। बीजेपी चुनाव में झूट बोलेगी और जांच एजेंसियां विपक्ष के नेताओं को बुलाकर पूछताछ के नाम पर परेशान करेंगी। अल्का लांबा ने कहा कि कांग्रेस तैयार है और चुनाव की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button