उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 :हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत  ने कहा- डोईवाला क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य किए, मोदी  के हाथों को  करना है मजबूत

विकसित भारत के लिए करना है और कराना है मतदान  कदम से कदम मिलाकर देना है  अपना योगदान
देहरादून। हरिद्वार लोकसभा सीट के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभा में आए विभिन्न संगठनों का स्वागत किया। उन्होंने प्रचंड बहुमत से इस सीट से बढ़त मिलने की उम्मीद की। कहा कि चुनावी राजनीति की शुरुआत 2002 में की थी। पहली बार चुनाव लड़ा और मुझे इस क्षेत्र की जनता ने तब से लगातार अपना आशीर्वाद दिया। भाजपा को हर बार चुनाव में इस क्षेत्र से बढ़त मिली है। आभार जताया कि मुझे और पार्टी को समर्थन मिलता रहा है। मुझे मुख्यमंत्री रहने का अवसर मिला। सड़कें, पुलों और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का कार्य किया। पानी की कमी नहीं होगी, इसके लिए जरूरत के हिसाब से कार्य किया गया। कई पुलों बनाने का कार्य किया। सीपेट जैसा संस्थान बना। लॉ विश्वविद्यालय यहां पर लाया। हर्रावाला में कैंसर हास्पिटल जल्द सेवाएं देने लगेगा। हर गांव में सामुदायिक केंद्र बनाए। मंदिरों के आसपास बढिया व्यवस्था की। अनुसूचित बस्ती में भी कम्यूनिटी सेंटर बनाए। अल्पसंख्यक समाज, सिख बंधुओं के लिए गुरुद्वारे में विकास के कार्य करने का अवसर मिला। इंटर कॉलेज के भवन निर्माण का कराया। डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार का लोकसभा का चुनाव सामान्य नहीं है। विकसित भारत के लिए मतदान करना है और कराना है। मोदी  के हाथों को मजबूत करना है। कदम से कदम मिलाकर अपना योगदान देना है। दुनिया में भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए मतदान करना है। मोदी  के नेतृत्व में भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। इसके लिए मतदान करना है। उन्होंने कहा कि डोईवाला का चुनाव हरेक व्यक्ति को लड़ना है। इसलिए इस चुनाव को लड़ाने की जिम्मेदारी डोईवाला के लोगों की है। सभा में अबकी बार 400 पार और त्रिवेंद्र को हरिद्वार लोकसभा से 5 लाख से अधिक मतों से जीतने के नारे लगाये।  जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ  रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, सह संयोजक शमशेर सिंह पुंडीर, भगवान सिंह पोखरियाल, भगतराम कोठारी, दीवान सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button