उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

सहसपुर व कैंट विधानसभा के तहत वार्डों में चला देहरादून भाजपा मेयर प्रत्याशी थपलियाल का चुनाव प्रचार अभियान, लोगों से मांगा समर्थन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोशी, विधायक सहदेव पुंडीर व सविता कपूर रहे मौजूद
देहरादून ।भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल  ने सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं कैंट विधानसभा विधायक  सविता कपूर  के नेतृत्व में अनेक जगह पर जनसभाएं जनसंपर्क किया गया।
सहसपुर विधानसभा में वार्ड 91 प्रत्याशी सुमन बुटोला वार्ड 92 में प्रत्याशी अनिल नौटियाल वार्ड 93 में प्रत्याशी  किरण के लिए जनसभाएं आयोजित की गई।
जनसभाओं के मुख्य अतिथि  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा  कि भारतीय जनता पार्टी और पुष्कर सिंह धामी की सरकार  लगातार प्रदेश में विकास की लहर को बनाते हुए जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ देने का काम कर रही है ।हमारी सरकार ने जनता को सुरक्षा देते हुए उनके प्रति चिंतित भाव से कई नियमों को लाकर जनता को सुरक्षित रखने का काम किया है। उन्होंने सहसपुर विधानसभा की जनता से सौरभ थपलियाल को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयामो के साथ काम किया है ।सहसपुर विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। मुझे विश्वास है कि हमारे विधानसभा से अधिक से अधिक मतों से सौरभ थपलियाल को विजई बनाएंगे।
कैंट विधायक सविता कपूर ने भी भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल एवं सभी वार्डों के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की और कहा कि कैंट विधानसभा स्वर्गीय हरबंस कपूर  की विधानसभा है। जिन्होंने लगातार समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए कार्य किया है और इस विधानसभा को विकास की दृष्टि में आगे बढ़ाया है। आने वाले समय में हमारी सरकार कैंट विधानसभा की प्रत्येक समस्या के लिए खड़ी है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें एक युवा मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्राप्त हुआ है ।हमारे प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने लगातार अपने कार्यकाल में अभी तक जितने भी निर्णय लिए हैं, वह सब निर्णय जनता को समर्पित हैं। जनता के लिए हैं उनका एक ही लक्ष्य है कि उत्तराखंड राज्य देश में विकास की दृष्टि से सबसे आगे रहे।
कार्यक्रम में चुनाव संयोजक जोगिंदर पुंडीर, सह संयोजक श्याम अग्रवाल, विनय गोयल, आदित्य चौहान, सुमित पुंडीर, दर्शन सिंह रावत ,अनिता सिंह, बबलू बंसल ,मोहित शर्मा ,महेंद्र कौर, रेनू , बबीता गुप्ता ,किरण नौटियाल, विपिन खंडूरी, आशीष शर्मा, संदीप बिजलवान, पूनम शर्मा, भावना शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button