उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

आम चुनाव  2024: मसूरी में विजय संकल्प रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रखा, विपक्ष पर बोला हमला, कहा,  प्रधानमंत्री  ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल-ढाल, तौर तरीको को बदला 

चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री जोशी रहे मौजूद
उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा मुख्य धारा में रखा
यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाने में नंबर वन रहा उत्तराखंड,
गठबंधन होने के बावजूद विपक्षियों में आपस में मिलने का संकल्प नही
मसूरी /देहरादून।भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को चुनाव प्रचार अभियान को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री जोशी ने उनका स्वागत किया वहीं महिला मोर्चा ने भी माला पहनकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी इस लोकसभा से माल राज्यलक्ष्मी शाह  को जीताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि  10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी। आम इंसान भी बोला करता था, राजनीति से कुछ नही बदलेगा, जैसा चल रहा है वैसा चलेगा, यहां कुछ बदलने वाला नहीं है।
बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल ढाल, तौर तरीका बदला है। इसके साथ प्रधानमंत्री  ने राजनीति की दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है।
जेपी नड्डा ने  कहा कि  विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है।  सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवों में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। पहले लोग गंभीर बीमारी से इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। भाजपा के संकल्प पत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगो को भी पांच लाख तक का उपचार देने का वादा किया है।
कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वल योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया । मोदी सरकार ने 10 साल में ऑल वेदर रोड बनवाई, बॉर्डर एरिया में सड़कों और सुविधाओं को बढ़ाया है। उत्तराखंड को मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं दी हैं। मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली है। चार धाम की सड़कें बन रही हैं। कर्णप्रयाग रेल परियोजना बन रही,  मसूरी में पर्यटन विकास के लिए काम हो रहा है
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के कार्य किए हैं। अब हर घर सौर ऊर्जा होगी। बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही। चार करोड़ घर देश में बने हैं। अभी तीन करोड़ घर और बनाये जाएंगे। वहीं, उन्होंने जनता से टिहरी लोकसभा से माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की।जेपी नड्डा ने विपक्ष के संकल्प पत्र पर कहा कि विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया, सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सारे भ्रष्टाचारी मिल गए, कांग्रेस शासन काल में धरती से लेकर आसमान तक घोटाला किया। यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया, ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए, सारे परिवार की पार्टियां हैं। इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से  माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर मोदी  को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी  माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।   मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा, कांग्रेस देश और राज्य में हर अच्छे कार्य का विरोध करती है कांग्रेस
मसूरी।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं शहीदों की धरती को नमन करता हूं। उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। नकल विरोधी कानून को संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। उत्तराखंड में तो हमने लागू कर दिया। दंगा विरोधी कानून बनाया है, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा, लेकिन कांग्रेस उसमे में भी राजनीति कर रही है। उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमें विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने  के लिए हमें सहयोग करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है।  कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम का बहाना बनाती है। कांग्रेस को जनता पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस देश और राज्य में हर अच्छे कार्य का विरोध करती है।उन्होंने कहा  कि कांग्रेस के काले कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी है, आज देश में जितनी भी समस्याएं हैं, उनके पीछे कांग्रेस है। आज मोदी के नेतृत्व में हर एक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को भारी मतों से हराकर टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड कायम रखते हुए हैट्रिक लगानी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।  माला राज्यलक्ष्मी जी को विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button