उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand: जन जन की सरकार अभियान – भाजपा ने विधानसभा व मंडल स्तर तक सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रत्येक लाभार्थी और पात्र व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य किया तय,प्रदेश संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार को जिम्मेदारी
देहरादून । भाजपा ने जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वहन के लिए प्रदेश टोली का गठन किया है। प्रदेशाध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार के नेतृत्व में विधानसभा और मंडल स्तर पर समन्वयक भी बनाए गए है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि वर्तमान में जन जन को केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं के लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसको और अधिक प्रभावी एवं जनकल्याणकारी बनाने के लिए संगठन द्वारा प्रदेश से लेकर विधानसभा और मंडल स्तर तक समन्वयक बनाए  गए हैं।
प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए इन दायित्वों में प्रदेश संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार को जिम्मेदारी दी गई है । सह संयोजक के रूप में  राजकुमार पुरोहित,  सीताराम भट्ट,  श्याम डोभाल,  राजेंद्र रावत, भुवन जोशी को दायित्व सौंपा गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों को अधिक गति देने और प्रभावी बनाने के लिए 304 मंडल समन्वयक भी बनाए गए हैं।
अभियान के प्रदेश संयोजक परिहार ने बताया कि पार्टी द्वारा बनाए गए समन्वयक अपने संबंधित क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। अभियान से संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए, आम जनता को कैंपों की जानकारी देने और सभी जरूरी शुरुआती फॉर्म भरने आदि मदद करेंगे। पार्टी का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति, योजना का लाभ लेने से न चूके, सभी लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं और उसकी प्रक्रिया की जानकारी हो। समन्वयक के साथ सांसद, विधायक आदि अन्य सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन जन की सरकार के भाव को चरितार्थ करेंगे।
विधानसभा स्तर पर इन्हें मिली जिम्मेदारी
विधानसभा स्तर पर पुरोला के लिए  प्रताप सिंह पवार, यमुनोत्री  गीता राम गौड़, गंगोत्री  राम सुंदर नौटियाल, बद्रीनाथ  रामचंद्र गौड़, थराली  हरक सिंह नेगी, कर्णप्रयाग  ऋषि प्रसाद सती, केदारनाथ  विजय कपरवान, रुद्रप्रयाग चंडी प्रसाद भट्ट, घनसाली राजकुमार, देवप्रयाग  जगत सिंह चौहान, नरेंद्र नगर  सुभाष बड़थ्वाल, प्रताप नगर  गीता रावत, टिहरी  बलवीर घुनियाल, धनोल्टी  गौरीश डोभाल, चकराता  कुलदीप कुमार, विकास नगर  श्याम अग्रवाल, सहसपुर  विश्वास डाबर,  मसूरी डॉ देवेंद्र भसीन, डोईवाला  मधु भट्ट, ज्वालापुर  विनय रोहेला, लक्सर  शोभाराम प्रजापति, हरिद्वार ग्रामीण डॉक्टर जयपाल चौहान, भगवानपुर  सुनील सैनी, झबरेड़ा ओम प्रकाश जमदग्नि, पिरान कलियर श्री देशराज कंडवाल, खानपुर सुरेंद्र मोगा, मंगलौर  श्यामवीर सैनी, पौड़ी  रमेश गाड़िया, श्रीनगर  हेमंत हेमंत द्विवेदी, चौबट्टाखाल ऋषि कंडवाल, यमकेश्वर  भुवन विक्रम डबराल, लैंडडाउन  वीरेंद्र दत्त सेमवाल, धारचूला  गणेश भंडारी, डीडीहॉट श्री नारायण राम आर्य, पिथौरागढ़ श्री अशोक नबियाल, गंगोलीहाट  हेमराज बिष्ट, कपकोट  महेश्वर मेहरा, बागेश्वर  गंगा बिष्ट, द्वाराहाट  शिव सिंह बिष्ट, सल्ट  कैलाश पंत, रानीखेत  शिव सिंह बिष्ट, सोमेश्वर  भूपेश उपाध्याय, अल्मोड़ा शंकर कोरंगा, जागेश्वर  दिनेश आर्य, लोहाघाट  श्याम नारायण पांडे, चंपावत  मुकेश मेहराना, लालकुआं  रेनू अधिकारी, भीमताल  शांति मेहरा, नैनीताल नवीन वर्मा, कालाढूंगी पूरनचंद्र नैनवाल, रामनगर सरदार मंजीत सिंह, जयपुर  अनिल कपूर डब्बू, काशीपुर एवं बाजपुर  सुरेश भट्ट, गदरपुर  दीपक मेहरा, किच्छा  खतीब अहमद, सितारगंज एवं नानकमत्ता  बलराज पासी, खटीमा उत्तम दत्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button