उत्तराखण्डदेहरादून
मुख्यमंत्री धामी हुए शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल , पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ में मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। मुख्यमंत्री धामी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी
को पश्चिम बंगाल की कमान संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण के मौके पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में उपस्थित रहे।