उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के हाथों प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार और 32 को मिला आंगनवाड़ी सम्मान

पुरस्कार महिलाओं को अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए करते हैं प्रेरित: रेखा आर्या
कहा,राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रयासरत
पुरस्कार मिलने के बाद दोगुनी बढ़ जाती है जिम्मेदारी ,अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सभी को उतरना होगा खरा
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं व युवतियों को “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली” व 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार
देहरादून: तीलू रौतेली  की जयंती पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार”( 2023-24) का वितरण किया गया।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई।जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान प्रेक्षागृह में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली  पुरस्कार और 32  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार यह दर्शाता है कि राज्य की मातृशक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं है।वीरबाला तीलू रौतेली के जन्मदिम पर प्रतिवर्ष 8 अगस्त को यह सम्मान दिया जाता है।इस सम्मान से जहां चयनित महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक मनोयोग के साथ काम करेंगी तो वहीं उनसे प्रेरणा लेते हुए अन्य भी अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
साथ ही कहा कि यह पुरस्कार खेल, कला, संस्कृति, पर्यावरण, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में दिया जाता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण ट्रेकर ऐप आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही जनता भी इसको देख सकेगी।कहा कि यह पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी दोगुनी बढ़ जाती है। इस पर सभी को खरा उतरना है। इस दौरान वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।कहा कि पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं उत्तराखण्ड के साथ ही देश की महिलाओं के लिए आदर्श उदाहरण है ।
उत्तराखण्ड सरकार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।आने वाले समय में खेल जगत में उत्तराखण्ड की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट, निदेशक प्रशांत आर्य, पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी,समस्त मातृशक्ति व आंगनवाड़ी बहनें उपस्थित रहीं।
इन वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार
साल 2023-24 के लिए चयनित 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित 13 वीरांगनाओं में गढ़वाली लोकगायन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली डॉ माधुरी बड़थ्वाल, सामाजिक क्षेत्र में गीता गैरोला, शकुंतला दताल और रीना उनियाल, साहित्य के क्षेत्र में सोनिया आर्या, खेल के क्षेत्र में प्रीति गोस्वामी, नेहा देवली, संगीता राणा, अंकिता ध्यानी और पैरा बैडमिंटन में ननदीप कौर को सम्मानित किया गया. इसी तरह साहसिक कार्य के लिए विनीता देवी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में नर्मदा देवी रावत के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में सुधा पाल को वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत तीलू रौतेली पुरस्कार से समानित किया गया।
इन्हें मिला आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार
उत्तराखंड की 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें वकी देवी, गुड्डी देवी, कमला खेतवाल, धन्वेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, सीमा जोशी, मंजू बष्ट, रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, रश्मि शर्मा, रेशमा, हंसा मेहरा, दुर्गा बनोला, शोभा बौड़ाई, कविता देवी, जयभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, विधि रौतेला, समा पंवार, जुप्पा देवी, श्रीमती पिंकी, आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजूरानी चौहान, श्रीमती सोनू तथा सुषमा शामिल हैं।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा, राज्य की महिलाएं बड़े सपने देखें व उनको सच करने का करें प्रयास
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से समस्त तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं और पुरस्कृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बालिकायें एवं महिलाएं पुरुस्कार प्राप्त विजेताओं के आदर्शों का अनुकरण करते हुए उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं बड़े सपने देखें व उनको सच करने का प्रयास करें, राज्य सरकार उनके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button