उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने की  डीजीपी के साथ बैठक, कहा- महिला अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई में ना हो किसी भी प्रकार की चूक

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक् ने कहा, देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा, अपनाई जाए जीरो टॉलरेंस नीति
महिला सम्बन्धित अपराधों में हो सख्ताई से कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था को बनाया जाए अधिक प्रभावी
 देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कंडवाल ने पुलिस महानिदेशक  अभिनव कुमार के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने डीजीपी  अभिनव कुमार से वार्ता करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ।साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। क्योंकि आज केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न नए प्रयास किये जा रहे है व महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाये गए है, जिससे अपराधी बच नही सकता है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है जिसके लिए महिला आयोग और पुलिस को एक साथ समन्वय बनाते हुए महिला सुरक्षा के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के सम्मिलित प्रयास करने होंगे।
डीजीपी  अभिनव कुमार ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। हम महिला अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।
इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन जागरूकता सहित अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श भी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button