उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन में युवाओं ने लगाई दौड़ – दिया एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश

प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, खेल विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना रहा।
मैराथन का फ्लैग ऑफ उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, उप निदेशक (वित्त, यूसेक्स) महेन्द्र कुमार, अनिल सती तथा खेल विभाग व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रतिनिधियों ने किया। प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रेड रन राजधानी के कई मार्गो से होकर गुजरी।
मैराथन में विजेताओं को  10,000 रुपये (प्रथम), 7,500 रुपये (द्वितीय) और 5,000 रुपये (तृतीय) की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
पुरुष वर्ग में प्रथम: अमर दीप,  द्वितीय: दिगम्बर कुँवर,  तृतीय: मुकेश रहे।
महिला वर्ग में प्रथम: अनिषा,  द्वितीय: गौरी,  तृतीय: तनुश्री चौहान रही।
आयोजन में कॉलेज के प्रशिक्षक लोकेश, प्रकाश भट्ट, पंकज रावत, हेमराज सिंह, जगदीश पंवार, यूसेक्स स्टाफ और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड
इस अवसर पर  महेन्द्र कुमार ने बताया कि ‘‘रेड रन’’ प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024 में गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की अंजली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था, जबकि 2023 में सोनिया ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button