उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

नगर निगम चुनाव: देहरादून मेयर पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार, सौरभ थपलियाल ने हासिल की सबसे बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर,

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को 105 295 वोटों के बड़े अंतर से दी शिकस्त
देहरादून।भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल  ने देहरादून नगर निगम में अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। खास बात यह है कि नगर निगम में अपने बल पर बोर्ड बनाने में भी भाजपा कामयाब रही है।
देहरादून नगर निगम में मतगणना का काम पूरा हो गया । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मेयर पद पर 105295 वोट से बड़ी जीत हासिल कर ली है। नगर निगम में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल रहे । सबसे बड़ी बात यह है कि नगर निगम में 100 वार्ड में से 64 वार्ड जीतने में भी भाजपा ने कामयाबी हासिल की है।
देहरादून नगर निगम में सौरभ थपलियाल को 241778 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे वीरेंद्र सिंह पोखरियाल 136483 वोट ही पा सके। खास बात यह है कि इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले बाकी सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर आम आदमी पार्टी, यूकेडी समेत कई निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद को 2464, उत्तराखंड क्रांति दल के वीरेंद्र सिंह बिष्ट को 4265, उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के राज किशोर सिंह रावत को 531, निर्दलीय प्रत्याशी आरुषि सुंदरीयाल  को 382 ,निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गैरोला को 3843, निर्दलीय विजय प्रसाद भट्टराई को 5893, निर्दलीय सरदार खान पप्पू को 9607, निर्दलीय सुलोचना ईस्टवाल को 6831 और 2924 लोगों ने नोटा पर मोहर लगाई।
देहरादून नगर निगम के 100 वार्ड में भाजपा पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने में कामयाब रही। भाजपा के 64 पार्षद जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही। कांग्रेस के 23 पार्षदों ने जीत हासिल की है, जबकि 13 निर्दलीय रूप से पार्षद बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button